फ़िल्म निर्माण के क्षेत्र में योगदान के लिए मिला अवार्ड
देहरादून। वैभव गोयल फिल्म निर्माण, डिजिटल विज्ञापन व समाजिक कार्यों के क्षेत्र में पिछले 12 वर्षों से लगातार सक्रिय हैं। एनिमेशन से शिक्षा ग्रहण करके के बाद उन्होंने फिल्म निर्माण के क्षेत्र में कदम रखा। फिल्म निर्माण की बारीकियां सीखने मुंबई गये। वहां प्रसिद्व फिल्म निर्माता केतन मेहता के मैक इंस्टीटियूट से फिल्म निर्माण की बारीकियां सीखी। इसके बाद देश के अलग अलग स्थानों में फिल्म निर्माण के कई संस्थान इंस्टीटियूट खोलने में इनकी महत्वपूर्ण भागीदारी रही है। वैभव गोयल अब तक 500 से अधिक कर्मिशियल विज्ञापन फिल्मों का निर्माण कर चुके हैं। वैभव गोयल जल्द अपना उत्तराखंड, हिमाचल व नेपाली बोली भाषा की फिल्मों पर आधारित एप्प लांच करने वाले हैं। वर्तमान में यह उत्तराखंडी बोली भाषा पर बनी मिठी मूवी का निर्माण कर रहे हैं।
इसकी खास बात यह है कि फिल्म के लिए आॅडिशन के साथ ही वर्कशाप के जरिए एक्टिंग की बारिकियां सिखाई गई। इसमें उभरते बालीवुड गायक पवनदीप राजन ने अपनी आवाज दी है। वैभव का कहना है कि आजकल तेजी से पोस्ट प्रोडक्शन, एडिटिंग का काम चल रहा है। जल्द यह फिल्म हमारे बीच होगी। वैभव गोयल कहते हैं उनका एक ही संकल्प है कि उत्तराखंड के अंतिम गांव, अंतिम व्यक्ति तक सिनेमा की पहुंच हो। तभी उत्तराखंड के सिनेमा का विकास संभव है।
देहरादून। उत्तराखंड में नशा तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत स्पेशल टास्क…
देहरादून। देवभूमि उत्तराखंड की पावन धरा पर स्थित विश्वप्रसिद्ध ग्यारहवें ज्योतिर्लिंग बाबा केदारनाथ धाम में…
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पुलिस लाइन देहरादून में आयोजित पुलिस स्मृति दिवस कार्यक्रम…
देहरादून। उत्तराखंड में ग्रीन इंडिया मिशन के तहत रोजगार सृजन और स्थानीय समुदायों की आजीविका…
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि शिक्षा का उद्देश्य केवल शैक्षणिक और व्यावसायिक…
राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों का होगा संपूर्ण कायाकल्प,उत्कृष्टता केंद्र के रूप में किए जाएँगे विकसित…