Categories: hindiUttarakhand

उत्‍तराखंड में अज्ञात बीमारी की चपेट में जानवर! अब तक 80 की मौत – Uttarakhand

Animals in Uttarakhand are suffering from an unknown disease! 80 have died so farइस खबर को शेयर करेंLatest posts by Sapna Rani (see all)देहरादून: पुरोला मोरी प्रखंड के धारा गांव में एक सप्ताह से फैली अज्ञात बीमारी ने पशुपालकों की चिंता बढ़ा दी है। गांव में अब तक 80 से अधिक भेड़-बकरियों की मौत हो चुकी है, जबकि कई अभी भी बीमारी की चपेट में हैं। ग्राम प्रधान रणदेव सिंह पंवार ने बताया कि पशु पालन विभाग की टीम बीते शनिवार से गांव में डटी हुई हैं और उपचार कर रही है, परंतु अब तक कोई राहत नहीं मिल सकी है।उन्होंने बताया कि हर दिन दो से चार मवेशियों की मौत हो रही है, अभी तक 82 की मौत हो चुकी है। बताया कि अभी तक कृपाल सिंह, कीर्ति सिंह, नेगी सिंह, मूर्ति सिंह, जबर सिंह, प्रताप सिंह, ठाकुर सिंह, बरदान सिंह की भेड़-बकरियां मर चुकी हैं।ग्राम प्रधान रणदेव पंवार ने बताया कि गुरुवार को एसडीएम मुकेश रमोला के माध्यम से जिलाधिकारी व मुख्य पशु चिकित्साधिकारी को पत्र भेजकर, उच्च स्तरीय चिकित्सकीय टीम व क्षति के आंकलन हेतु विशेष टीम भेजने की मांग की है। वहीं, पशु चिकित्साधिकारी डा. रजनीश स्वामी ने बताया कि बीते शनिवार से चिकित्सकों की टीम गांव में डेरा डालकर लगातार बीमारी के कारणों व इलाज पर काम कर रही है, अभी तक 250 से अधिक भेड़ बकरियों का टीकाकरण व उपचार किया जा चुका है। उन्होंने बताया कि गुरुवार को डा. सन्नी जोशी, विनित शर्मा, प्रवेश पंवार व प्रभात सिंह को नौगांव से दवाइयों के साथ धारा गांव भेजा गया। उन्होंने उम्मीद जताई कि जल्द ही इस बीमारी पर नियंत्रण पाया जा सकेगा।

Nandni sharma

Share
Published by
Nandni sharma

Recent Posts

देह व्यापार के धंधे का भंडाफोड़, सरगना समेत छह गिरफ्तार –

देहरादून। पटेलनगर  क्षेत्र के हरभजवाला स्थित नीलकंठ एनक्लेव में किराये के मकान से संचालित कथित…

23 minutes ago

डिजिटल मीडिया को राहत: न्यूज पोर्टलों को जल्द जारी होंगे विज्ञापन –

देहरादून। उत्तराखंड में डिजिटल पत्रकारिता से जुड़े सूचीबद्ध न्यूज पोर्टलों के लिए राहत की खबर…

29 minutes ago

Ramnagar Accident: नैनीताल घूमने निकले बास्केटबॉल खिलाड़ी की मौत, पत्नी की हालत गंभीर | Ramnagar road accident basketball player yatish yadav | my uttarakhand news

Ramnagar Accident: नैनीताल घूमने निकले बास्केटबॉल खिलाड़ी की मौत, पत्नी की हालत गंभीर | Ramnagar…

2 hours ago

सत्य, अहिंसा और सादगी के आदर्शों को एमडीडीए ने किया नमन

गांधी और शास्त्री के जीवन मूल्यों को आत्मसात करने का संकल्प, अधिकारियों-कर्मचारियों ने अर्पित किए…

3 hours ago

देहरादून में श्रद्धा एवं हर्षाेल्लास के साथ मनाई गई गांधी जयंती और शास्त्री जयंती

गांधी और शास्त्री के आदर्शों पर चलने का लिया संकल्प सत्य, अहिंसा, सादगी और स्वच्छता…

3 hours ago