Categories: hindiUttarakhand

उत्तराखंड में कोविड को लेकर सिस्टम अलर्ट, बाहरी राज्यों से आने वाले लोगों की होगी निगरानी – Uttarakhand

System alert regarding Covid in Uttarakhand, people coming from outside states will be monitoredइस खबर को शेयर करेंLatest posts by Sapna Rani (see all)देहरादून : देश के कुछ राज्यों में कोविड संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़ने से प्रदेश सरकार भी सतर्क हो गई हैं। राष्ट्रीय रोग नियंत्रण केंद्र (एनसीडीसी) व एकीकृत रोग निगरानी कार्यक्रम (आईडीएसपी) की ओर से कोविड रोकथाम के लिए राज्य को निगरानी बढ़ाने के दिशानिर्देश दिए गए। इस पर स्वास्थ्य विभाग ने सभी जिलों को सतर्क रहने को कहा है।बीते एक सप्ताह से महराष्ट्र, केरल, तमिलनाडु में कोविड संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़ रही है। इस समय प्रदेश में चारधाम यात्रा संचालित होने के साथ पर्यटन सीजन भी है। यात्रा में सबसे अधिक तीर्थयात्री इन्हीं राज्यों से आ रहे हैं। इसके अलावा दुनिया के हर कोने से लोग यात्रा में पहुंच रहे हैं।सचिव स्वास्थ्य डॉ. आर. राजेश कुमार ने बताया कि कोविड प्रबंधन और रोकथाम के लिए सभी जिलों के सीएमओ को निगरानी बढ़ाने के दिशानिर्देश दिए गए। प्रदेश में अभी तक सामान्य स्थिति है, लेकिन कोविड संक्रमण रोकने के लिए सतर्कता जरूरी है।यदि किसी मरीज की जांच में कोविड संक्रमण की पुष्टि होती है तो संक्रमित सैंपल की जीनोम सीक्वेंसिंग की जाएगी। कोविड जांच, संक्रमित मरीजों की संख्या, अस्पताल में भर्ती मरीजों की संख्या की जानकारी अनिवार्य रूप से आईडीएसपी पोर्टल पर देनी होगी।

Nandni sharma

Share
Published by
Nandni sharma

Recent Posts

दिव्यांग मतदाताओं को जागरूक करने के लिए चलाया अभियान –

 देहरादून। विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2027 की तैयारियों के तहत जिला प्रशासन की ओर से दिव्यांग मतदाताओं…

4 hours ago

उत्तराखंड में 23 अक्टूबर से EVM की जांच, 12 नवंबर से मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान –

 देहरादून। उत्तराखंड में आगामी निर्वाचन प्रक्रियाओं की तैयारियों के तहत 23 अक्टूबर से सभी जनपदों…

4 hours ago

ग्राफिक एरा में ऑटो-कॉम 2026 शुरू… –

  देहरादून ,  ग्राफिक एरा में विशेषज्ञों ने कहा कि ऑटोमेशन और कंप्यूटेशन का बढ़ता तालमेल…

9 hours ago

स्टूडेंट ग्राफेस्ट-2026 का शानदार आगाज… –

  देहरादून, । ग्राफिक एरा में ‘स्टूडेंट ग्राफेस्ट-2026’ का शानदार आगाज़ होते ही पूरा कैंपस सुर-ताल…

9 hours ago

SDRF उत्तराखण्ड को ISO 9001:2015 प्रमाणपत्र, यह उपलब्धि हासिल करने वाला बना देश का पहला आपदा प्रतिवादन बल

मानक संचालन प्रक्रियाओं, पारदर्शी दस्तावेजीकरण और गुणवत्ता प्रबंधन को मिली पहचान; आपदा बचाव के साथ…

10 hours ago

रायवाला में अवैध शराब तस्करी का भंडाफोड़, स्कूटी सवार गिरफ्तार –

ऋषिकेश/देहरादून। रायवाला क्षेत्र में अवैध शराब की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए आबकारी विभाग…

10 hours ago