देहरादून। अंकिता भंडारी मामले को लेकर रविवार को राजधानी देहरादून में हुए विरोध प्रदर्शन के दौरान सोशल मीडिया पर वायरल हुई एक महिला के दावों पर भारतीय जनता पार्टी ने स्पष्ट रुख अपनाया है। भाजपा ने महिला मधु नौटियाल को पार्टी से किसी भी प्रकार का संबंध होने से इनकार करते हुए पूरे प्रकरण को कांग्रेस प्रायोजित दुष्प्रचार करार दिया है।
दरअसल, रविवार को अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने की मांग को लेकर देहरादून में बड़ा प्रदर्शन आयोजित किया गया था, जिसमें विभिन्न सामाजिक और राजनीतिक संगठनों के लोग शामिल हुए थे। इसी दौरान सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हुआ, जिसमें एक महिला ने खुद को मधु नौटियाल बताते हुए हरिद्वार से देहरादून आने और भाजपा की मंडल अध्यक्ष होने का दावा किया था। महिला ने यह भी कहा था कि अंकिता भंडारी को न्याय न मिलने के कारण वह भाजपा से इस्तीफा दे रही हैं और सरकार पर गंभीर आरोप लगाए थे।
वीडियो के वायरल होने के बाद भाजपा संगठन हरकत में आया और पार्टी पदाधिकारियों ने महिला के दावों को सिरे से खारिज कर दिया। उत्तराखंड भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर चौहान ने स्पष्ट किया कि वायरल वीडियो में दिखाई दे रही महिला का भारतीय जनता पार्टी से कोई संबंध नहीं है। उन्होंने कहा कि महिला न तो पार्टी की पदाधिकारी रही है और न ही वह भाजपा की सक्रिय सदस्य है। उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्षी कांग्रेस द्वारा योजनाबद्ध तरीके से लोगों को गुमराह करने का प्रयास किया जा रहा है और यह पूरा मामला उसी साजिश का हिस्सा है।
इस पूरे प्रकरण पर भाजपा के वरिष्ठ नेता नरेश बंसल ने भी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि जिस तरह इस संवेदनशील मामले को तोड़-मरोड़ कर प्रस्तुत किया जा रहा है, उससे आम लोगों की भावनाएं प्रभावित हो रही हैं। उन्होंने भरोसा जताया कि जैसे ही इस दुष्प्रचार की सच्चाई सामने आएगी, जनता को यह स्पष्ट हो जाएगा कि पार्टी हमेशा सच और न्याय के पक्ष में खड़ी रही है।
वहीं, हरिद्वार भाजपा जिलाध्यक्ष आशुतोष शर्मा ने भी मधु नौटियाल को भाजपा का सदस्य मानने से इनकार किया। उन्होंने कहा कि महिला कभी भी भाजपा की पदाधिकारी नहीं रही है और वर्तमान में वह पार्टी की सदस्य भी नहीं है। आशुतोष शर्मा ने आरोप लगाया कि कांग्रेस झूठे दावों के जरिए फर्जी नैरेटिव गढ़ने का प्रयास कर रही है।
भाजपा नेताओं ने कहा कि पार्टी कार्यकर्ता और प्रदेश की जनता पूरी तरह जागरूक है और इस तरह के दुष्प्रचार को समझने में सक्षम है। पार्टी ने साफ किया कि अंकिता भंडारी प्रकरण में न्याय की मांग को लेकर संवेदनशीलता बनी हुई है, लेकिन राजनीतिक लाभ के लिए झूठ फैलाने की कोशिशों को सफल नहीं होने दिया जाएगा।
देहरादून। उत्तराखंड में चारधाम यात्रा अपने अंतिम पड़ाव की ओर बढ़ रही है, लेकिन श्रद्धालुओं…
देहरादून। श्री रामकृष्ण लीला समिति टिहरी 1952, देहरादून (पंजीकृत) की ओर से रेसकोर्स स्थित श्री…
27 अक्टूबर को गैरसैंण में विधानसभा घेराव करेगी कांग्रेस देहरादून। उत्तराखंड में भाजपा सरकार की…
देहरादून। उत्तराखंड में जनहित के मुद्दों को लेकर प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने प्रदेशव्यापी ‘उत्तराखंड न्याय…
my uttarakhand news Bureau Mussoorie, 18 Oct: The ‘Seva Sankalp Abhiyan’ launched by the Mussoorie…
my uttarakhand news Bureau Dehradun, 18 Oct: A delegation of international film producers met Chief…