रुद्रप्रयाग: बाबा केदार की नगरी केदारनाथ धाम में मौसम एक बार फिर बिगड़ गया है। धाम में बीते कई दिनों से जारी बर्फबारी का सिलसिला अभी भी थमा नहीं है। दोपहर बाद तेज हुई बर्फबारी से पूरे क्षेत्र में कड़ाके की ठंड बढ़ गई है, जिससे जनजीवन के साथ-साथ धाम में चल रहे विभिन्न कार्यों पर भी असर पड़ रहा है।
जानकारी के अनुसार, एक जनवरी से केदारनाथ धाम में लगातार बर्फ गिर रही है। बर्फबारी के कारण तापमान में भारी गिरावट दर्ज की जा रही है और मौसम अत्यधिक ठंडा बना हुआ है। इसका सीधा प्रभाव पुनर्निर्माण और अन्य जरूरी कार्यों पर पड़ रहा है।
पुनर्निर्माण कार्यों की निगरानी कर रहे रिटायर्ड कैप्टन सोबन सिंह ने बताया कि दोपहर करीब तीन बजे के बाद बर्फबारी अचानक तेज हो गई, जिसके चलते कार्य रोकने पड़े। उन्होंने कहा कि लगातार बर्फ गिरने से काम करना संभव नहीं रह गया है और धाम में कई तरह की व्यावहारिक दिक्कतें सामने आ रही हैं।
इधर, मौसम की गंभीरता को देखते हुए जिला प्रशासन भी सतर्क है। जिलाधिकारी प्रतीक जैन ने बताया कि नए साल से केदारनाथ धाम क्षेत्र में बारिश और बर्फबारी का दौर जारी है। लगातार खराब मौसम के चलते ठंड का असर काफी बढ़ गया है, जिससे पुनर्निर्माण कार्यों को आगे बढ़ाना कठिन हो गया है। इसी वजह से कई मजदूर धीरे-धीरे सोनप्रयाग की ओर लौट रहे हैं।
लगातार हो रही बर्फबारी के कारण केदारनाथ धाम में तापमान शून्य से नीचे पहुंच रहा है। इसका असर आसपास के निचले इलाकों में भी महसूस किया जा रहा है, जहां ठंड और बढ़ गई है। फिलहाल मौसम को देखते हुए प्रशासन स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है, ताकि किसी भी संभावित खतरे से समय रहते निपटा जा सके।
जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी ने सहसपुर विधानसभा क्षेत्र के पोलिंग बूथों का निरीक्षण कर एसआईआर आपत्ति…
देहरादून: उत्तराखंड में मानसून की प्रचंड बारिश ने जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त कर दिया है।…
हाईकोर्ट शिफ्टिंग को लेकर वकीलों में आक्रोश, नैनीताल बार एसोसिएशन अब उठाएगा ये कदम |…
जिलाधिकारी ने लंबित प्रकरणों में तेजी, समयबद्ध फॉलोअप और विभागीय समन्वय सुनिश्चित करने के दिए…
एक गंभीर घायल टिहरी। टिहरी जिले के देवप्रयाग-पौड़ी मार्ग पर एक दर्दनाक सड़क हादसे में…
मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने कौशल विकास एवं रोजगार से संबंधित योजनाओं की समीक्षा की …