अंकिता भंडारी हत्याकांड: तीनों दोषियों को आजीवन कठोर कारावास –

देहरादून। अंकिता भंडारी हत्याकांड की जांच और न्यायिक कार्यवाही को लेकर अपर पुलिस महानिदेशक (अपराध एवं कानून व्यवस्था) डॉ. वी. मुरुगेशन ने गुरुवार को पुलिस मुख्यालय, देहरादून में आयोजित प्रेस वार्ता में विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि उत्तराखंड पुलिस ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए घटना सामने आने के 24 घंटे के भीतर तीनों अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया था।डॉ. मुरुगेशन ने बताया कि वर्ष 2022 में ऋषिकेश के निकट वनंतरा रिजॉर्ट में कार्यरत युवती अंकिता भंडारी की हत्या के मामले की गंभीरता और संवेदनशीलता को देखते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया गया था। जांच की जिम्मेदारी डीआईजी स्तर की महिला आईपीएस अधिकारी को सौंपी गई, ताकि मामले की निष्पक्ष और गहन जांच सुनिश्चित की जा सके।उन्होंने बताया कि एसआईटी ने जांच के दौरान डिजिटल, तकनीकी, फॉरेंसिक और भौतिक साक्ष्यों को एकत्रित किया। इसके साथ ही अभियुक्तों से पूछताछ, फॉरेंसिक रिपोर्ट और गवाहों के बयानों का गहन विश्लेषण किया गया। एसआईटी ने 88 दिनों के भीतर जांच पूरी कर करीब 500 पृष्ठों का विस्तृत आरोपपत्र न्यायालय में दाखिल किया।प्रभावी पैरवी से दोषियों को आजीवन कारावासएडीजी के अनुसार, मामले की त्वरित सुनवाई और प्रभावी पैरवी सुनिश्चित करने के लिए शासन स्तर पर आवश्यक प्रयास किए गए। अभियोजन पक्ष की पैरवी और प्रस्तुत साक्ष्यों के आधार पर 30 मई 2025 को कोटद्वार स्थित अपर जिला एवं सत्र न्यायालय ने पुलकित आर्य, सौरभ भास्कर और अंकित गुप्ता को दोषी ठहराते हुए आजीवन कठोर कारावास की सजा सुनाई।डॉ. मुरुगेशन ने बताया कि तीनों दोषी वर्तमान में जेल में बंद हैं और आजीवन कारावास की सजा काट रहे हैं। उन्होंने मामले में पुलिस की कार्रवाई, एसआईटी की जांच और न्यायालय में की गई प्रभावी पैरवी के प्रमुख पहलुओं की जानकारी भी दी।

pooja Singh

Share
Published by
pooja Singh

Recent Posts

अंकिता भंडारी हत्याकांड में पुलिस की कार्रवाई पर एडीजी की प्रेस वार्ता, SIT ने जुटाए थे अहम साक्ष्य – myuttarakhandnews.com

देहरादून: कथित वीआईपी की राज्यपाल पद पर नियुक्ति के बाद अंकिता भंडारी हत्याकांड एक बार…

3 minutes ago

तीन दिवसीय प्रशिक्षण के पहले दिन जनगणना-2027 के लिए फील्ड ट्रेनर्स को दिया गया प्रशिक्षण

जनसंख्या गणना में प्रत्येक व्यक्ति से पूछे जाएंगे 40 सवाल, घर-घर जाकर जुटाई जाएंगी जानकारियां…

6 minutes ago

मेधावी विद्यार्थी उत्तराखंड के उज्ज्वल भविष्य के आधार स्तंभ : मुख्यमंत्री  धामी –

  देहरादून, मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने  मुख्यमंत्री आवास स्थित मुख्य सेवक सदन में आयोजित पं.…

21 minutes ago

हरिद्वार में नामी मिठाई प्रतिष्ठान पर जीएसटी टीम की छापेमारी, आईटीसी के आंकड़ों में 30 लाख की विसंगति – myuttarakhandnews.com

हरिद्वार। राज्य कर विभाग की विशेष अनुसंधान शाखा, देहरादून की टीम ने बुधवार को हरिद्वार…

27 minutes ago

हरिद्वार कुंभ-2027 के दिव्य एवं भव्य आयोजन के लिए सभी व्यवस्थाएं समय से पूरी करें: सतपाल महाराज

श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुगम आवागमन और भीड़ प्रबंधन सर्वोच्च प्राथमिकता; निर्माण कार्यों की गुणवत्ता और…

49 minutes ago