नैनीताल। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे और दुष्यंत गौतम को पद से हटाने की मांग को लेकर बुधवार को नैनीताल में अधिवक्ताओं ने प्रदर्शन किया।
बता दें ऑल इंडिया लॉयर्स एसोसिएशन फॉर जस्टिस नैनीताल के बैनर तले अधिवक्ताओं ने मल्लीताल से तल्लीताल गांधी चौक तक जुलूस निकालकर केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों ने वोट चोरी के आरोपों, भ्रष्टाचार व महंगाई और अंकिता हत्याकांड से जुड़े मुद्दों को उठाते हुए सरकार की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े किए।बुधवार शाम करीब अधिवक्ताओं ने मल्लीताल स्थित ओपन एयर थिएटर परिसर में सभा के दौरान वक्ताओं ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर लगे आरोपों का हवाला देते हुए उनके इस्तीफे की मांग की। साथ ही दुष्यंत गौतम को राज्यपाल नियुक्त किए जाने पर भी आपत्ति जताई।
इस दौरान अधिवक्ता कैलाश जोशी ने कहा कि एक ओर मुखय चुनाव आयुक्त पर वोट चोरी के आरोप लगाते हुए उनके इस्तीफे की मांग की जा रही है वहीं दूसरी ओर सरकार ने दुष्यंत गौतम को राज्यपाल नियुक्त किया है। उन्होंने अंकिता हत्याकांड का जिक्र करते हुए कहा कि इस मामले से जुड़े विवादों और चर्चाओं के बीच दुष्यंत गौतम को इतने महत्वपूर्ण संवैधानिक पद पर नियुक्त किया जाना दुर्भाग्यपूर्ण है।
उन्होंने कहा कि अंकिता हत्याकांड की सीबीआई जांच की मांग सहित विभिन्न मुद्दों पर सवाल उठ रहे हैं। ऐसे में सरकार के फैसलों को लेकर जनता के बीच उठ रही चिंताओं का जवाब दिया जाना चाहिए। अन्य अधिवक्ताओं ने भी अपने विचार रखते हुए वोट चोरी तथा भ्रष्टाचार और महंगाई के मुद्दों पर सरकार को घेरा। सभा के बाद अधिवक्ताओं ने नारेबाजी करते हुए मल्लीताल से मालरोड होते हुए तल्लीताल गांधी चौक तक जुलूस निकाला। प्रदर्शन में दिनेश उपाध्याय, नवनीश नेगी, निरंजन साह, दुर्गा सिंह मेहता, रक्षित जोशी, सना हुसैन, भुवनेश जोशी, प्रेम सिंह, ममता, भावना भट्ट तथा पंकज भट्ट और अनुप्रिया समेत अन्य लोग शामिल रहे।
Post Views: 1
Post navigation
देहरादून: कथित वीआईपी की राज्यपाल पद पर नियुक्ति के बाद अंकिता भंडारी हत्याकांड एक बार…
जनसंख्या गणना में प्रत्येक व्यक्ति से पूछे जाएंगे 40 सवाल, घर-घर जाकर जुटाई जाएंगी जानकारियां…
देहरादून। अंकिता भंडारी हत्याकांड की जांच और न्यायिक कार्यवाही को लेकर अपर पुलिस महानिदेशक (अपराध…
देहरादून, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री आवास स्थित मुख्य सेवक सदन में आयोजित पं.…
हरिद्वार। राज्य कर विभाग की विशेष अनुसंधान शाखा, देहरादून की टीम ने बुधवार को हरिद्वार…
श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुगम आवागमन और भीड़ प्रबंधन सर्वोच्च प्राथमिकता; निर्माण कार्यों की गुणवत्ता और…