Categories: hindiUttarakhand

उत्तराखंड में फिर भीषण सड़क हादसा, गहरी खाई में गिरी बोलेरो, एक की मौत, 4 घायल – Uttarakhand

Another horrific road accident in Uttarakhand, Bolero fell into a deep ditch, one dead, 4 injuredइस खबर को शेयर करेंLatest posts by Sapna Rani (see all)रामनगर: जिले के मोहान क्षेत्र में एक बोलेरो वाहन गहरी खाई में गिर गई. हादसे में चालक की मौके पर मौत हो गई, जबकि चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. वहीं सीट बेल्ट पहनने की वजह से एक यात्री को खरोंच तक नहीं आई. वहीं घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा. बताया जा रहा है कि बोलेरो वाहन में छह लोग सवार थे.बता दें कि उत्तराखंड के विभिन्न इलाकों में सड़क हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे हैं. बार फिर अल्मोड़ा जनपद के मोहान क्षेत्र में कुमेरिया के समीप एक बोलेरो वाहन करीब 50 मीटर गहरी खाई में गिर गया. दुर्घटना में वाहन चालक भीम सिंह, निवासी अल्मोड़ा चौखुटिया की मौत हो गई है, जबकि वाहन में सवार घायल चार लोग घायल हो गए. 108 एंबुलेंस की मदद से उपचार के लिए रामनगर के सरकारी अस्पताल भेजा.दुर्घटना में सीट बेल्ट लगाकर ड्राइवर के बगल में बैठे भोपाल सिंह मनराल में बताया कि वह शुक्रवार की रात 8 बजे दिल्ली से रवाना हुए थे. रात करीब 11:30 बजे मोहान पहुंच गए थे, लेकिन गेट बंद होने के कारण वह आज सुबह तड़के चौखुटिया के लिए रवाना हुए थे. उन्होंने बताया कि उनके परिवार के पूरन सिंह की मां की मृत्यु के अंतिम संस्कार में यह सभी लोग शामिल होने जा रहे थे.लेकिन मोहान के समीप कुमेरिया के पास अचानक वाहन अनियंत्रित होकर 50 मीटर गहरी खाई में गिर गया. हादसे में चालक की मौत हो गई. उन्होंने बताया कि वह स्वयं चालक के बराबर में बैठे थे और उन्होंने सीट बेल्ट लगा ली थी. यदि सीट बेल्ट ना लगी होती तो उनके साथ भी बड़ी दुर्घटना घट सकती थी. फिलहाल दुर्घटना में घायल सभी घायलों का उपचार रामनगर के सरकारी अस्पताल में चल रहा है. वहीं पुलिस और प्रशासन भी घटना की जांच में जुट गया है.

Nandni sharma

Share
Published by
Nandni sharma

Recent Posts

विदेश में बैठा मास्टरमाइंड, पहाड़ में फैला जाल: STF ने BotBro ठगी कांड के दो बड़े खिलाड़ी दबोचे। – myuttarakhandnews.com

देहरादून। ऑनलाइन ट्रेडिंग के नाम पर उत्तराखंड के भोले-भाले लोगों से करोड़ों रुपये ठगने वाले…

5 hours ago

दिवाली पर उत्तराखंड के सरकारी कर्मचारियों को तोहफा, महंगाई भत्ते में 3 प्रतिशत की बढ़ोतरी – myuttarakhandnews.com

देहरादून। दिवाली के मौके पर उत्तराखंड के सरकारी कर्मचारियों को एक सप्ताह के भीतर दूसरा…

5 hours ago

अच्छी सीख से संवरता है छात्रों का भविष्य- डॉ घनशाला –

देहरादून,  ग्राफिक एरा ग्लोबल स्कूल के वार्षिक उत्सव प्रिस्मौरा-2026 में नन्हे कलाकारों ने संगीत, नृत्य…

5 hours ago

उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी तेज, चुनाव से जुड़े अधिकारियों के होंगे तबादले – myuttarakhandnews.com

देहरादून। उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव 2027 को स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से संपन्न कराने…

5 hours ago

Uttarakhand Government Approves 3% DA Hike for State Employees Ahead of Diwali | Uttarakhand News Network

In a festive gift ahead of Diwali, the Uttarakhand government has approved a 3% increase…

7 hours ago