Categories: hindiUttarakhand

उत्तराखंड में बढ़ी ठिठुरन, कोहरा छाने से विजिबिलिटी हुई कम – Uttarakhand

Chilliness increased in Uttarakhand, visibility reduced due to fogइस खबर को शेयर करेंLatest posts by Sapna Rani (see all)देहरादून/हल्द्वानी: उत्तराखंड में मौसम का मिजाज बदल गया है. पहाड़ों और मैदानी क्षेत्रों में कड़ाके की ठंड ने पड़ी रही है. वहीं मैदानी क्षेत्रों में कोहरे से कारण सुबह-शाम विजिबिलिटी कम हुई. कोहरे छाने से वाहन दुर्घटनाओं की आशंका बढ़ जाती है. ऐसे में वाहन चालक लाइट जलाकर आवाजाही करते दिखाई दे रहे हैं. वहीं मौसम विभाग के मुताबिक प्रदेश में आज मौसम शुष्क बना रहेगा.राजधानी देहरादून में आसमान साफ रहेगा, लेकिन सुबह-शाम कोहरा छाने की आशंका जताई गई है.कुमाऊं मंडल के मैदानी इलाकों में कोहरे के साथ धुंध नजर आ रहा है. वहीं पहाड़ी क्षेत्र में सुबह शाम ठंड के चलते ठिठुरन बढ़ गई है. कई क्षेत्रों में शुष्क मौसम बना हुआ है. ऐसे में सुबह और शाम के ठंड रोजाना बढ़ती जा रही है. वहीं, दोपहर में चटक धूप खिलने से गर्मी का एहसास भी हो रहा है. आसमान में बादल छाए हुए हैं, ऐसे में उम्मीद जताई जा रही है कि पहाड़ी क्षेत्रों में हल्की बारिश और बर्फबारी हो सकती है. दोपहर में तापमान में गर्मी का एहसास हो रहा है.रात होते ही तापमान काफी नीचे गिर रहा है, मैदानी क्षेत्रों में सुबह कोहरा छाने से तापमान में भारी गिरावट देखी जा रही है.उत्तराखंड के मैदानी इलाकों में न्यूनतम तापमान 8-9 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम 20-25 डिग्री सेल्सियस तक रिकॉर्ड किया गया है. वहीं, पहाड़ी इलाकों में न्यूनतम तापमान 4-5 डिग्री और अधिकतम 15-16 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है. तापमान में गिरावट के बावजूद अभी तक बर्फबारी का इंतजार करना होगा.बताया जा रहा है कि 15 दिसंबर के आसपास पश्चिमी विक्षोभ उत्तराखंड में सक्रिय हो सकता है. मौजूदा समय में पहाड़ों पर बारिश की कमी दर्ज की गई है.जिसका असर सीधा बर्फबारी पर पड़ सकता है. वहीं सर्दी में लोगों को स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखना चाहिए.ऐसे मौसम में वायरल बुखार के मामले सबसे अधिक बढ़ते हैं.बड़ों के साथ बच्चे भी वायरल बुखार की चपेट में आ रहे हैं.

Nandni sharma

Share
Published by
Nandni sharma

Recent Posts

उत्तराखंड में 23 से 29 नवंबर तक अग्निवीर भर्ती रैली, लेकिन केवल इन युवाओं के पास मौका – myuttarakhandnews.com

चंपावत। आगामी 23 से 29 नवंबर तक मिलिट्री स्टेडियम बनबसा में आयोजित होने वाली सेना…

1 hour ago

उत्तराखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या के पति साहू के खिलाफ दर्ज एफआईआर रद करने से इनकार – myuttarakhandnews.com

नैनीताल। उत्तराखंड हाई कोर्ट ने गिरधारी लाल साहू उर्फ पप्पू गिरधारी की गिरफ्तारी पर रोक…

2 hours ago

देहरादून में भीषण सड़क हादसा, दंपति और मां समेत चार लोगों की मौत – myuttarakhandnews.com

देहरादून: राजधानी देहरादून में बड़ा हादसा हो गया. देहरादून-दिल्ली हाईवे पर मोहब्बेवाला के पास माल…

2 hours ago