Categories: hindiUttarakhand

उत्तराखंड में जल जीवन मिशन योजना में एक और बड़ी गड़बड़ी का खुलासा, 10 करोड़ के फर्जी भुगतान का आरोप – Uttarakhand myuttarakhandnews.com

Latest posts by Sapna Rani (see all)देहरादून: जल जीवन मिशन योजना में एक और बड़ी गड़बड़ी का खुलासा हुआ है। ताजा मामला प्रतापनगर पेयजल योजना में 10 करोड़ की गड़बड़ी की शिकायत का सामने आया है। 22 गांव तक पानी पहुंचाने को बिछाए गए 212 किमी लंबे पाइप में हुई गड़बड़ी की जांच शुरू हो गई है। प्रारंभिक जांच में 1730 मीटर किमी लंबी पेयजल लाइन की पड़ताल की गई। इसमें ही 800 मीटर पाइप गायब मिले हैं।जिलाधिकारी टिहरी मयूर दीक्षित ने प्रांरभिक जांच के आदेश अधीक्षण अभियंता टिहरी को दिए थे। एसई की सिर्फ 1730 मीटर लंबी पेयजल लाइन की जांच में ही गड़बड़ी सामने आने पर मुख्य विकास अधिकारी टिहरी डॉ. अभिषेक त्रिपाठी ने विस्तृत जांच समिति गठित कर दी है। इस जांच समिति में उपजिलाधिकारी प्रतापनगर, जिला विकास अधिकारी टिहरी, अधिशासी अभियंता जल निगम टिहरी, खंड विकास अधिकारी प्रतापनगर को शामिल किया गया है। ये जांच समिति पूरी योजना में हुई गड़बड़ियों की जांच कर अपनी रिपोर्ट देगी।योजना को लेकर ग्राम पंचायत भेलुंता विकासखंड प्रतापनगर समेत अन्य ग्राम प्रधानों ने 10 करोड़ के फर्जी भुगतान के आरोप लगाते हुए जांच की मांग की थी। इस पर गहन जांच पड़ताल शुरू हो गई है। जांच समिति पूरी 212 किमी लंबी पाइप लाइन के एक एक इंच की पड़ताल कर जमीनी हकीकत की पड़ताल करेगी। योजना में कितने लाभार्थियों तक पानी पहुंचना था, कितने परिवारों तक पानी पहुंचा है। कितना बजट कागजों पर खर्च दिखाया गया है और मौके पर खर्च बजट की असल स्थिति क्या है, इसकी विस्तृत रिपोर्ट दी जानी है।अल्मोड़ा, पौड़ी, उत्तरकाशी के बाद टिहरी में गड़बडी जल जीवन मिशन योजना में अल्मोड़ा, पौड़ी, उत्तरकाशी के बाद अब टिहरी में भी गड़बड़ियां सामने आने लगी हैं। पौड़ी, अल्मोड़ा में गड़बड़ियों को लेकर कई इंजीनियर निलंबित भी हो चुके हैं। उत्तरकाशी में कई इंजीनियर कार्रवाई को लेकर निशाने पर हैं। उत्तरकाशी, अल्मोड़ा, पौड़ी की जांच रिपोर्ट का इंतजार उत्तरकाशी, अल्मोड़ा और पौड़ी में जल जीवन मिशन में गड़बड़ियों को लेकर जांच समितियों का गठन हुआ है। अल्मोड़ा में मुख्य अभियंता सुजीत विकास को रिपोर्ट देनी है। उत्तरकाशी में एसई संदीप कश्यप की जांच रिपोर्ट का इंतजार है। पौड़ी में कोटद्वार डिवीजन में इंजीनियरों के स्टिंग की जांच रिपोर्ट आनी है।

Nandni sharma

Share
Published by
Nandni sharma

Recent Posts

नशा तस्करी पर STF का शिकंजा, 22 वर्षीय युवक गिरफ्तार –

देहरादून। उत्तराखंड में नशा तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत स्पेशल टास्क…

1 hour ago

कपाट बंद होने से पहले बाबा केदार के दरबार में शीश नवाएंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू –

देहरादून। देवभूमि उत्तराखंड की पावन धरा पर स्थित विश्वप्रसिद्ध ग्यारहवें ज्योतिर्लिंग बाबा केदारनाथ धाम में…

2 hours ago

पुलिस स्मृति दिवस: शहीद जवानों को मुख्यमंत्री ने दी श्रद्धांजलि, परिजनों को किया सम्मानित –

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने  पुलिस लाइन देहरादून में आयोजित पुलिस स्मृति दिवस कार्यक्रम…

6 hours ago

ग्रीन इंडिया मिशन से बढ़ेंगे रोजगार के अवसर, आजीविका संवर्धन पर रहेगा विशेष जोर –

देहरादून। उत्तराखंड में ग्रीन इंडिया मिशन के तहत रोजगार सृजन और स्थानीय समुदायों की आजीविका…

7 hours ago

संस्कार और अनुशासन ही सफलता की असली कुंजी: मुख्यमंत्री धामी –

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि शिक्षा का उद्देश्य केवल शैक्षणिक और व्यावसायिक…

7 hours ago

विद्यालयों में हो स्थायी शिक्षक और सुदृढ़ शैक्षणिक व्यवस्थाः मुख्य सचिव

राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों का होगा संपूर्ण कायाकल्प,उत्कृष्टता केंद्र के रूप में किए जाएँगे विकसित…

8 hours ago