Categories: hindiUttarakhand

देहरादून में आपसी रंजिश में ग्रामीण के सिर पर हुआ खून सवार, ग्राम प्रधान के सिर पर किया हथाैड़े से वार – Uttarakhand myuttarakhandnews.com

Latest posts by Sapna Rani (see all)देहरादून: आपसी रंजिश के चलते एक ग्रामीण ने ग्राम प्रधान के सिर पर हथौड़े से वार कर दिया। जिससे प्रधान बुरी तरह घायल हो गया। ग्रामीणों ने घायल प्रधान को जिला अस्पताल पौड़ी पहुंचाया। मामला पौड़ी तहसील क्षेत्र के अंतर्गत पलोटा गांव का है। प्रधान की शिकायत पर राजस्व पुलिस ने हत्या के मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया है। बताया जा रहा है घटना के बाद से ही आरोपी फरार है।जानकारी के अनुसार, कोट ब्लॉक के पलोटा गांव में बृहस्पतिवार सुबह एक ग्रामीण ने प्रधान पर उस वक्त हमला कर दिया जब प्रधान गांव में किसी काम से पहुंचे। नायब तहसीलदार संजय नेगी ने बताया कि प्रधान धीरेंद्र सिंह पंवार सुबह गांव में किसी काम से निकले थे। तभी एक ग्रामीण ने उन पर हथौड़े से हमला कर दिया। हमले में प्रधान के सिर व पैर पर गंभीर चोटें आई हैं। अन्य ग्रामीणों के बीच बचाव करने के बाद मामला शांत हुआ और ग्रामीणों ने घायल प्रधान को जिला अस्पताल पौड़ी पहुंचाया। जहां डाॅक्टरों ने उपचार के बाद उन्हें भर्ती कर लिया।हत्या के प्रयास में मुकदमा दर्जक्षेत्र की राजस्व उपनिरीक्षक श्वेता सेमवाल ने बताया कि ग्राम प्रधान ने एक ग्रामीण के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई है। हत्या के प्रयास के मामले में राजस्व पुलिस ने आरोपी सुधीर सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। साथ ही राजस्व पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। बताया कि घटना के बाद से ही आरोपी फरार हो गया है। उन्होंने घटना को प्रथमदृष्ट्या आपसी रंजिश बताया।

Nandni sharma

Share
Published by
Nandni sharma

Recent Posts

नशा तस्करी पर STF का शिकंजा, 22 वर्षीय युवक गिरफ्तार –

देहरादून। उत्तराखंड में नशा तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत स्पेशल टास्क…

43 minutes ago

कपाट बंद होने से पहले बाबा केदार के दरबार में शीश नवाएंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू –

देहरादून। देवभूमि उत्तराखंड की पावन धरा पर स्थित विश्वप्रसिद्ध ग्यारहवें ज्योतिर्लिंग बाबा केदारनाथ धाम में…

1 hour ago

पुलिस स्मृति दिवस: शहीद जवानों को मुख्यमंत्री ने दी श्रद्धांजलि, परिजनों को किया सम्मानित –

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने  पुलिस लाइन देहरादून में आयोजित पुलिस स्मृति दिवस कार्यक्रम…

6 hours ago

ग्रीन इंडिया मिशन से बढ़ेंगे रोजगार के अवसर, आजीविका संवर्धन पर रहेगा विशेष जोर –

देहरादून। उत्तराखंड में ग्रीन इंडिया मिशन के तहत रोजगार सृजन और स्थानीय समुदायों की आजीविका…

6 hours ago

संस्कार और अनुशासन ही सफलता की असली कुंजी: मुख्यमंत्री धामी –

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि शिक्षा का उद्देश्य केवल शैक्षणिक और व्यावसायिक…

6 hours ago

विद्यालयों में हो स्थायी शिक्षक और सुदृढ़ शैक्षणिक व्यवस्थाः मुख्य सचिव

राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों का होगा संपूर्ण कायाकल्प,उत्कृष्टता केंद्र के रूप में किए जाएँगे विकसित…

8 hours ago