ऋषिकेश कर्णप्रयाग रेलवे परियोजना में एक और सफलता ! श्रीनगर-डुंगरीपंथ के बीच एस्केप टनल हुई आर-पार । – myuttarakhandnews.com

श्रीनगर : ऋषिकेश से कर्णप्रयाग के बीच 125 किलोमीटर रेल लाइनका कार्य प्रगति पर है , ताजा खबर अनुसार श्रीनगर में पोर्टल 1 और एडिट 5 के बीच 3.3 किमी एस्केप टनल का सफल ब्रेक थ्रू हो गया है।
अब श्रीनगर से डुंगरीपंथ तक 9 किमी लंबाई की एस्केप टनल पूरी तरह आर-पार हो चुकी है।24 अक्टूबर को अंतिम चरण में सुरंग की खुदाई के साथ फाइनल कंक्रीट लाइनिंग का काम शुरू कर दिया गया है।
इस ब्रेक थ्रू से रेलवे कर्मियों में जोश है ।
बताते चलें कि परियोजना के तहत सुरंग निर्माण के कार्य को दस अलग-अलग पैकेजों में बांटा गया है, इसमें पैकेज 6, श्रीनगर जीएनआईटीआई मैदान से डुंगरीपंथ धारी देवी स्टेशन यार्ड तक है।
पैकेज 6 के परियोजना निदेशक पीयूष पंत ने बताया कि ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल लाइन परियोजना की सुरंग संख्या 11 की लंबाई 9.05 किमी है।
यह सुरंग श्रीनगर और डुंगरीपंथ को जोड़ती है।
इस कार्य की कार्यदायी संस्था सोंगदा-ऋत्विक के प्रबंधक निदेशक वीरेश चालमी ने कहा कि अब तक मुख्य सुरंग का दो चरण और एस्केप टनल तीन चरणों में ब्रेक थ्रू हुआ ।
मुख्य टनल का अंतिम 3.3 किमी का ब्रेक थ्रू दिसंबर महीने में प्रस्तावित है, जो कि श्रीनगर से डुगरीपंथ तक पूरी तरह आर-पार हो जाएगी ।

Post Views: 4

Post navigation

pooja Singh

Share
Published by
pooja Singh

Recent Posts

ड्यूटी पर जाते समय सड़क हादसे में पुलिसकर्मी प्रमोद कुमार का निधन, तीन बेटियों के सिर से उठा पिता का साया

एसएसपी हरिद्वार समेत पुलिस अधिकारियों ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि, पुलिस परिवार में शोक की लहर…

6 minutes ago

उत्तराखंड की बेटी IPS तृप्ति भट्ट को CBI में SP की जिम्मेदारी, देवभूमि का बढ़ाया मान

सादगी, स्पष्टवादिता और कर्तव्यनिष्ठा से बनाई अलग पहचान, बेटियों के लिए बनीं प्रेरणा देहरादून। उत्तराखंड…

48 minutes ago

चारधाम यात्रा में टूटा रिकॉर्ड, 60 लाख के पार पहुंची श्रद्धालुओं की संख्या

देहरादून। उत्तराखंड में चारधाम यात्रा अपने अंतिम पड़ाव की ओर बढ़ रही है, लेकिन श्रद्धालुओं…

2 hours ago

भव्य दशहरा: LED-लेज़र से जगमगाए रावण, कुंभकर्ण और मेघनाद के विशालकाय पुतले –

देहरादून। श्री रामकृष्ण लीला समिति टिहरी 1952, देहरादून (पंजीकृत) की ओर से रेसकोर्स स्थित श्री…

2 hours ago

22 से 26 अक्टूबर तक गढ़वाल और कुमाऊं मंडल में न्याय यात्रा निकाली कांग्रेस

27 अक्टूबर को गैरसैंण में विधानसभा घेराव करेगी कांग्रेस  देहरादून। उत्तराखंड में भाजपा सरकार की…

2 hours ago