देहरादून ( हर्रावाला ) :अक्सर देखा जाता है कि एकल परिवारों में निवास करने वाले लोग शहरों में घरों पर किराएदार इसलिए भी रखते है कि उनकी अनुपस्थिति में किराएदार मकान की देख रेख करेगे , परन्तु क्या विश्वास करेंगे आप जब ये मालूम चलेगा कि किराएदार ही आपके घर से घरेलू सामान साफ कर दे ।
पिंडर वैली नकरौंदा निवासी सखानन्द ठाकुर पुत्र स्व0 श्री हरीशचन्द ने 23 को हर्रावाला पुलिस चौकी में बताया कि 1 अक्टूबर 2024 को वे अपने उपचार के लिए दिल्ली गये थे, 23 अक्टूबर को जब वो घर वापस आते तो घर का ताला टूटा मिला , वही घर मे रंखा 1 फ्रिज, 1 वाशिंग मशीन, 1 कमर्शियल सिलेण्डर, 2 घरेलू सिलेन्डर, 1 गैस चूल्हा, 1 एलईडी टीवी, 2 बडे व 1 छोटा ब्रीफकेस , 1 होम थियेटर तथा अन्य कीमती सामान गायब मिले ।
आस-पास से पूछने पर लोगों ने उनके किराएदार अर्पण निवासी दयानन्द नगर शामली द्वारा की चोरी करना बताया ।
जाँच के बाद पुलिस ने अभियुक्त को 24 अक्टूबर को नकरौंदा से गिरफ्तार कर दिया गया ।
पूछताछ में उसके द्वारा बताया गया की वह शामली उत्तर प्रदेश का रहने वाला है वो यंग पैशन नाम की एक कंपनी में काम करता था। जहाँ उसने मई में काम छोड़ दिया था ।लंबे समय तक काम ना मिलने के कारण वह आर्थिक रूप से परेशान हो गया ।सितंबर में उसने पिंडर वैली कमरा किराये पर लिया और मकान मालिक का भरोसा हासिल किया ।
जब मकानमालिक ईलाज करवाने दिल्ली गये उसने उसी दौरान ताला तोड़ सारे घरेलू सामान चोरी कर लिये और पटेलनगर में एक दूसरा कमरा ले कर सारा चोरी का सामान वहाँ रख दिया जिसको बेच वह पैसे कमाना चाहता था ।
Post Views: 2
Post navigation
Rudrapur Accident: सड़क पर बाइक गिरते ही पीछे से आए वाहन ने कुचला, हादसे में…
देहरादून। उत्तराखंड में चारधाम यात्रा अपने अंतिम पड़ाव की ओर बढ़ रही है, लेकिन श्रद्धालुओं…
देहरादून। श्री रामकृष्ण लीला समिति टिहरी 1952, देहरादून (पंजीकृत) की ओर से रेसकोर्स स्थित श्री…
27 अक्टूबर को गैरसैंण में विधानसभा घेराव करेगी कांग्रेस देहरादून। उत्तराखंड में भाजपा सरकार की…
देहरादून। उत्तराखंड में जनहित के मुद्दों को लेकर प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने प्रदेशव्यापी ‘उत्तराखंड न्याय…
my uttarakhand news Bureau Mussoorie, 18 Oct: The ‘Seva Sankalp Abhiyan’ launched by the Mussoorie…