देहरादून, : तुलाज़ यूनिवर्सिटी में फ्रेशर्स पार्टी 2026 का भव्य आयोजन किया गया, जिसमें नवप्रवेशित विद्यार्थियों का उत्साह, उमंग और जोश देखने को मिला। प्रतिभा, मनोरंजन, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और विभिन्न प्रतियोगिताओं से सजे इस समारोह ने नए विद्यार्थियों के विश्वविद्यालयी जीवन की एक यादगार शुरुआत की और तुलाज़ यूनिवर्सिटी के जीवंत एवं रचनात्मक कैंपस संस्कृति को प्रदर्शित किया। कार्यक्रम में यूनिवर्सिटी के प्रो वाइस चांसलर डॉ. शैलेंद्र तिवारी, डायरेक्टर एकेडमिक डॉ. निशांत सक्सेना तथा रजिस्ट्रार डॉ. विजय उपाध्याय की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम का शुभारंभ गणमान्य अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। समारोह में विभिन्न प्रतियोगिताओं, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और मनोरंजक कार्यक्रमों की शानदार श्रृंखला ने विद्यार्थियों और दर्शकों को पूरे समय उत्साहित बनाए रखा। समारोह का मुख्य आकर्षण मिस्टर एवं मिस फ्रेशर्स 2026 प्रतियोगिता रही। प्रतियोगिता के दौरान विद्यार्थियों ने विभिन्न चरणों में अपनी प्रतिभा, आत्मविश्वास, व्यक्तित्व, त्वरित निर्णय क्षमता और मंच पर अपनी उपस्थिति का प्रदर्शन किया। कड़े मुकाबले के बाद बी.टेक सीएसई के छात्र अंशुल नेगी को मिस्टर फ्रेशर 2026, जबकि बीजेएमसी की छात्रा मैत्री घिल्डियाल को मिस फ्रेशर 2026 के खिताब से नवाजा गया। इस अवसर पर आयोजित मिस्टर एवं मिस इंडक्शन प्रतियोगिता में बी.टेक साइबर सिक्योरिटी के छात्र आर्यन राज और बी.टेक सीएसई की छात्रा अनुरिमा कोठारी ने क्रमशः मिस्टर एवं मिस इंडक्शन का खिताब अपने नाम किया। समारोह का एक अन्य प्रमुख आकर्षण तुलाज़ गॉट टैलेंट फिनाले रहा, जिसमें विद्यार्थियों को अपनी कला और रचनात्मक प्रतिभा प्रदर्शित करने का मंच मिला। एमबीए के छात्र घनाजीत शर्मा ने प्रतियोगिता में प्रथम स्थान हासिल किया, जबकि बी.टेक सीएसई की छात्रा अश्लेषा श्रीवास्तव उपविजेता रहीं। प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने अपनी विविध प्रतिभाओं और आत्मविश्वास का शानदार प्रदर्शन किया। वेलकम सेरेमनी तथा सीनियर विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने समारोह के माहौल को और भी उत्साहपूर्ण बना दिया। इन प्रस्तुतियों ने नवप्रवेशित विद्यार्थियों को अपने वरिष्ठों के साथ संवाद करने और तुलाज़ यूनिवर्सिटी परिवार का हिस्सा बनने का अवसर प्रदान किया। समारोह में विशेष कॉमेडी नाइट का भी आयोजन किया गया, जिसमें कॉमेडियन इंदर सहानी ने अपनी प्रस्तुति से विद्यार्थियों का भरपूर मनोरंजन किया। इसके बाद आयोजित डीजे नाइट एवं डिनर के साथ समारोह का समापन हुआ। विद्यार्थियों ने संगीत और मनोरंजन के बीच एक-दूसरे के साथ समय बिताया और अपने विश्वविद्यालयी जीवन की नई शुरुआत का जश्न मनाया। फ्रेशर्स पार्टी में यूनिवर्सिटी के डीन्स, विभागाध्यक्षों, फैकल्टी सदस्यों, वरिष्ठ विद्यार्थियों और नवप्रवेशित विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
मसूरी में बारिश से बढ़ी ठंड देहरादून। उत्तराखंड में मौसम ने एक बार फिर करवट…
On Thursday morning, snowfall at Kedarnath Dham blanketed the sacred abode of Baba Kedar in…
बिना मानचित्र स्वीकृति और अनुमति के हो रहे व्यावसायिक निर्माणों पर कार्रवाई, प्राधिकरण ने नियमों…
Rishikesh News: गंगा में कूदे ग्रेटर नोएडा के रिजॉर्ट कारोबारी, पुलिस को मिला 6 पन्नों…
पौड़ी- जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी स्वाति एस. भदौरिया ने छतरीधार स्थित ईवीएम गोदाम में चल रही…
प्रेसिडेंट पूजनीय श्रीमहंत देवेंद्र दास जी महाराज ने विद्यार्थियों को दी बधाई, उज्ज्वल भविष्य के…