देहरादून। ऋषिकेश में 14 वर्षों से अधिक समय से ग्राहकों का विश्वास जीतने के बाद अलंकार ज्वैलर्स ने अब भानियावाला में अपने दूसरे शोरूम की शुरुआत की है। जौलीग्रांट चौक के पास स्थित नए शोरूम का सोमवार को भव्य शुभारंभ किया गया। शोरूम में उत्तराखंड की समृद्ध पहाड़ी विरासत, पारंपरिक आभूषणों और आधुनिक ज्वैलरी डिजाइनों का खूबसूरत संगम देखने को मिला। शुभारंभ समारोह में स्वामी रामा हिमालयन यूनिवर्सिटी, जौलीग्रांट के अध्यक्ष डॉ. विजय धस्माना मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। वहीं, सिनमिट कम्युनिकेशन की 30 मॉडल्स ने अलंकार ज्वैलर्स की आकर्षक ज्वैलरी पहनकर कैट-वॉक के जरिए पारंपरिक और आधुनिक डिजाइनों को बेहद खूबसूरत अंदाज में प्रस्तुत किया। शोरूम के भव्य शुभारंभ से पहले पूजा-अर्चना और विशेष प्रीव्यू का आयोजन किया गया था। सोमवार को सुबह से ही शोरूम में ग्राहकों और अतिथियों की चहल-पहल देखने को मिली। मुख्य अतिथि डॉ. विजय धस्माना ने रिबन काटकर नए शोरूम का शुभारंभ किया। इसके बाद सिनमिट कम्युनिकेशन की 30 मॉडल्स ने विभिन्न डिजाइनों की ज्वैलरी पहनकर पारंपरिक एवं आधुनिक आभूषणों को आकर्षक अंदाज में प्रस्तुत किया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि डॉ. विजय धस्माना ने अलंकार ज्वैलर्स की पूरी टीम को नए शोरूम की शुरुआत पर शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि नया शोरूम उत्तराखंड की समृद्ध संस्कृति और आधुनिक ज्वैलरी का खूबसूरत संगम प्रस्तुत करता है। ऐसे प्रयासों से प्रदेश की पारंपरिक ज्वैलरी को नई पहचान मिलने के साथ ही ग्राहकों को एक ही स्थान पर पारंपरिक और आधुनिक डिजाइनों की बेहतर रेंज मिल सकेगीअलंकार ज्वैलर्स के ऑनर सावन वर्मा ने कहा कि ऋषिकेश में 14 वर्षों से अधिक समय से ग्राहकों का विश्वास और प्यार मिलने के बाद भानियावाला में दूसरे शोरूम की शुरुआत उनके लिए बेहद खुशी और सौभाग्य की बात है। उन्होंने कहा कि यह विस्तार ग्राहकों के भरोसे और प्यार की बदौलत ही संभव हो पाया है। उन्होंने बताया कि नए शोरूम को विशेष रूप से उत्तराखंड की संस्कृति और पहाड़ी विरासत को ध्यान में रखते हुए तैयार किया गया है। यहां गढ़वाली और कुमाऊंनी पारंपरिक आभूषणों के साथ-साथ आधुनिक डिजाइनों की विस्तृत रेंज उपलब्ध है। खासतौर पर युवतियों और महिलाओं के लिए हल्के वजन वाली ज्वैलरी का विशेष संग्रह भी रखा गया है, जिसमें पारंपरिक लुक के साथ आधुनिकता का मेल देखने को मिलता है। सावन वर्मा ने बताया कि ग्रैंड ओपनिंग के अवसर पर ग्राहकों को विशेष संग्रह और बेहतर खरीदारी अनुभव देने पर खास ध्यान दिया गया है। ग्राहकों की सुविधा और आकर्षण को ध्यान में रखते हुए मेकिंग चार्ज भी मात्र 9 प्रतिशत रखा गया है। उन्होंने ग्राहकों से नए शोरूम में पहुंचकर अलंकार ज्वैलर्स के इस नए सफर का हिस्सा बनने और अपना प्यार व विश्वास बनाए रखने की अपील की।
my uttarakhand news Bureau Dehradun, 28 Oct: Chief Minister Pushkar Singh Dhami today conducted an…
मसूरी में बारिश से बढ़ी ठंड देहरादून। उत्तराखंड में मौसम ने एक बार फिर करवट…
On Thursday morning, snowfall at Kedarnath Dham blanketed the sacred abode of Baba Kedar in…
बिना मानचित्र स्वीकृति और अनुमति के हो रहे व्यावसायिक निर्माणों पर कार्रवाई, प्राधिकरण ने नियमों…
Rishikesh News: गंगा में कूदे ग्रेटर नोएडा के रिजॉर्ट कारोबारी, पुलिस को मिला 6 पन्नों…
पौड़ी- जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी स्वाति एस. भदौरिया ने छतरीधार स्थित ईवीएम गोदाम में चल रही…