एन्टी ह्यूमन ट्रफिकिंग यूनिट देहरादून द्वारा विकासनगर व कालसी में टास्क फोर्स के साथ मिलकर चलाया “ऑपरेशन मुक्ति” :बाल श्रम में लिप्त 3 बच्चो को किया रेस्क्यू !!
उत्तराखंड पुलिस द्वारा सम्पूर्ण प्रदेश में चलाए जा रहे “ऑपरेशन मुक्ति”अभियान (भिक्षा नहीं शिक्षा दे) के तहत1अप्रैल 2024 को एंटी ह्यूमन ट्रैफ़िकिंग यूनिट देहरादून द्वार जिला टास्क फोर्स के साथ मिलकर विकासनगर एवं कालसी क्षेत्रान्तर्गत रेस्क्यू अभियान चलाया गया । रेस्क्यू अभियान के दौरान किसान सुपर ग्राम अंबाडी विकास नगर देहरादून प्रतिष्ठान, राजू ऑटो रिपेयरिंग सेंटर अंबाडी चकराता रोड विकास नगर के स्वामियो द्वारा बालकों से बाल श्रम कराया जा रहा था। मौके पर टीम द्वारा बाल श्रम में लिप्त 03 बालकों को सकुशल रेस्क्यू कर प्रतिष्ठान स्वामी के विरुद्ध थाना विकास नगर एवं थाना कालसी पर बाल श्रम (प्रतिषेध एवं विनियमन अधिनियम 1986) की धारा 3 एवं 14 के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत कराया गया। रेस्क्यू किये गये बालकों के मेडिकल परीक्षण के उपरान्त उन्हें बाल कल्याण समिति के समक्ष प्रस्तुत किया गया, तत्पश्चात बाल कल्याण समिति के आदेशानुसार रेस्क्यू बालकों को समर्पण खुला आश्रय गृह चन्दन नगर देहरादून में दाखिला करवाया गया, जहां पर उक्त बच्चों व उनके अभिभावकों की उचित काउंसलिंग कर शिक्षा के महत्व को समझाते हुए बच्चों को शिक्षा के लिए प्रेरित किया जाएगा। रेस्क्यू अभियान में एंटी ह्यूमन ट्रैफ़िकिंग यूनिट के साथ श्रम विभाग, मैक संस्था, बचपन बचाओ आंदोलन, चाइल्ड लाइन के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
Post Views: 6
Post navigation
Rudrapur Accident: सड़क पर बाइक गिरते ही पीछे से आए वाहन ने कुचला, हादसे में…
देहरादून। उत्तराखंड में चारधाम यात्रा अपने अंतिम पड़ाव की ओर बढ़ रही है, लेकिन श्रद्धालुओं…
देहरादून। श्री रामकृष्ण लीला समिति टिहरी 1952, देहरादून (पंजीकृत) की ओर से रेसकोर्स स्थित श्री…
27 अक्टूबर को गैरसैंण में विधानसभा घेराव करेगी कांग्रेस देहरादून। उत्तराखंड में भाजपा सरकार की…
देहरादून। उत्तराखंड में जनहित के मुद्दों को लेकर प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने प्रदेशव्यापी ‘उत्तराखंड न्याय…
my uttarakhand news Bureau Mussoorie, 18 Oct: The ‘Seva Sankalp Abhiyan’ launched by the Mussoorie…