रुद्रपुर रैली में पीएम द्वारा लगाए गए सभी आरोप झूठ का पुलिंदा-सूर्यकांत धस्माना

रुद्रपुर रैली में पीएम द्वारा लगाए गए सभी आरोप झूठ का पुलिंदा-सूर्यकांत धस्माना
 
रुद्रपुर में भाजपा की चुनावी रैली में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राहुल गांधी व कांग्रेस पर जो आरोप मड़े वे झूठ का पुलिंदा है और कुछ नहीं यह बात आज प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना अपने कैम्प कार्यालय में पत्रकारों से वार्ता करते हुए कही।
 
प्रधानमंत्री के आरोपों पर जबर्दात पलटवार करते हुए उन्होंने कहा कि धर्म और संप्रदाय के आधार पर देश की जनता को बांटने वाले भाजपा के शीर्ष नेता मोदी राहुल गांधी जिन्होंने नफरतों के खिलाफ दस हजार किलोमीटर पैदल चल कर भारत जोड़ो यात्रा के माध्यम से देश के लोगों में प्यार मोहब्बत व एकता का पैगाम दिया उन पर देश में नफरत फैलाने का हास्यास्पद बयान दे रहे हैं
 
धस्माना ने कहा कि उत्तराखंड की सीमाएं पाकिस्तान से नहीं चीन से मिलती हैं और चमोली में भाजपा के राज में चीन गुसपैठ की कोशिश करता है लेकिन मोदी चीन का चीन बोलने से भी घबराते है।
 
उन्होंने कहा कि उत्तराखंड के युवाओं के साथ सबसे बड़ा विश्वासघात मोदी सरकार ने अग्निपथ योजना ला कर किया जिससे पहाड़ के नौजवानों के सबसे बड़ा रोजगार जा स्रोत सेना भर्ती समाप्त हो गया
 
धस्माना ने कहा कि सन्देशखाली पर रुदन करने का काम करने वाले मोदी जी ने दो शब्द अंकिता भंडारी हत्या कांड पर सहानुभूति के उनके परिवार के लिए नहीं कहे क्योंकि उसकी हत्या के पीछे का सबसे बड़ा कारण वो वीवीआइपी है जिसे मोदी की सरकार बचा रही है ।
 
 
प्रदेश उपाध्यक्ष धस्माना ने कहा कि सिलकयारा टनल का हादसा घोटाले के कारण हुआ किंतु जो कम्पनी उस टनल को बना रही है उस के खिलाफ कोई कार्यवाही इसलिए नहीं हुई क्योंकि उस कम्पनी ने करोड़ों रुपये के इलेक्ट्रोल बांड खरीद कर भाजपा को चंदा दिया है।
 
उन्होंने कहा कि 2014 और 2019 में उत्तराखंड की जनता ने मोदी की चिकनी चुपड़ी झूठी बातों में फंस कर निक्कमे भाजपा प्रत्याशियों को जिता कर भेज दिया किंतु इस बार उत्तराखंड के लोग प्रधानमंत्री से सवाल कर रहे हैं और पीएम साहब ने उत्तराखंड के लोगों के सवालों का जवाब नहीं दिया इसलिए इस बार जनता उनको बैरंग भेजेगी।

Sapna Rani

Share
Published by
Sapna Rani

Recent Posts

ड्यूटी पर जाते समय सड़क हादसे में पुलिसकर्मी प्रमोद कुमार का निधन, तीन बेटियों के सिर से उठा पिता का साया

एसएसपी हरिद्वार समेत पुलिस अधिकारियों ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि, पुलिस परिवार में शोक की लहर…

6 minutes ago

उत्तराखंड की बेटी IPS तृप्ति भट्ट को CBI में SP की जिम्मेदारी, देवभूमि का बढ़ाया मान

सादगी, स्पष्टवादिता और कर्तव्यनिष्ठा से बनाई अलग पहचान, बेटियों के लिए बनीं प्रेरणा देहरादून। उत्तराखंड…

48 minutes ago

चारधाम यात्रा में टूटा रिकॉर्ड, 60 लाख के पार पहुंची श्रद्धालुओं की संख्या

देहरादून। उत्तराखंड में चारधाम यात्रा अपने अंतिम पड़ाव की ओर बढ़ रही है, लेकिन श्रद्धालुओं…

2 hours ago

भव्य दशहरा: LED-लेज़र से जगमगाए रावण, कुंभकर्ण और मेघनाद के विशालकाय पुतले –

देहरादून। श्री रामकृष्ण लीला समिति टिहरी 1952, देहरादून (पंजीकृत) की ओर से रेसकोर्स स्थित श्री…

2 hours ago

22 से 26 अक्टूबर तक गढ़वाल और कुमाऊं मंडल में न्याय यात्रा निकाली कांग्रेस

27 अक्टूबर को गैरसैंण में विधानसभा घेराव करेगी कांग्रेस  देहरादून। उत्तराखंड में भाजपा सरकार की…

2 hours ago