जी. आर. डी. कॉलेज में अंतरया-2025 का धूम धाम से आगाज – my uttarakhand news

देहरादून- राजधानी के प्रतिष्ठित मैनेजमेंट एवं इंजीनियरिंग कॉलेज गुरु राम दास इंस्टिट्यूट ऑफ़ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी देहरादून के वार्षिक उत्सव अन्तरया-2025 का 31 मई को धूम धाम से शुभारम्भ हुआ !
वार्षिक उत्सव के पहले दिन छात्र छात्राओं ने नवाचार आधारित प्रोजेक्ट्स एवं मॉडल्स प्रस्तुत किये वही शिक्षा, खेलकूद,एवं सांस्कर्तिक कार्यकर्मो में अपनी प्रतिभा को प्रदर्शित करने वाले लगभग 600 छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया ! साथ ही सरकारी नौकरी पाने वाले छात्र-छात्राओं के अभिभावकों को भी सम्मानित किया !
प्रातः समारोह का शुभारम्भ उत्तराखंड सरकार के राज्य मंत्री एवं अवस्थापन अनुषरण विभाग के उपाध्यक्ष डॉ. विस्वास डाबर, बिगशिप टेक्नोलॉजी के संस्थापक श्री अंकित जैन, संस्थान के वाइस चेयरमैन सरदार इंदरजीत सिंह, डॉली ओबेराय, प्रबजी ओबेराय,संस्थान के महा निदेशक डॉ. पंकज चौधरी ने दीप प्रज्वलित करके किया !
छात्र-छात्राओं को सम्बोधित करते हुए डॉ. विस्वास डाबर ने बताया कि वर्तमान सरकार निष्पक्ष तरीके से युवाओ को रोजगार दे रही है ! उन्होंने छात्र छात्राओं के नवाचार आधारित प्रोजेक्ट्स एवं मॉडल्स के सराहना की एवं सस्थान के पर्यासो की प्रशंशा की !पुरुस्कार पाने वाले छात्र-छात्राओं को बधाई देते हुए अपने ज्ञान का उपयोग मानव कल्याण के लिए करने, भारत को विस्वगुरु बनाने एवं 2027 तक विकसित भारत के प्रधानमंत्री के सपने को साकार करने का आह्वान किया !
बिगशिप टेक्नोलॉजीज के संस्थापक श्री अंकित जैन ने सफल आयोजन के लिए शिक्षको का धन्यवाद किया एवं कहा की प्रदर्शित किये गए काफी प्रोजेक्ट्स का व्यवसाई करण करने में वो मदद करेंगे !
संस्थान के वाइस चेयरमैन सरदार इंदरजीत सिंह ने सफल आयोजन के लिए शिक्षकों का धन्यवाद किया एवं कहा की सस्थान मेधावी छात्रों की प्रतिभा को निखारकर उनको राष्ट्रीय एवं अंतर राष्ट्रीय अवसर प्रदान करने के लिए दृढ़ सकल्प है !
शाम को छात्र-छात्राओं के नृत्य, सिंगिंग, स्कीट आदि सांस्कर्तिक कार्यकर्मो ने सबको मन्त्र मुगध कर दिया !
इस अवसर पर सस्थान के वाईस चेयरमैन सरदार इंदरजीत सिंह ओबेराय, डॉली ओबेराय, सरदार प्रबजी ओबेराय, महा निदेशक डॉ. पंकज चौधरी, सभी शिक्षक गण एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहें !

pooja Singh

Share
Published by
pooja Singh

Recent Posts

कोई इंस्पेक्टर था तो कोई वकील, उत्तराखंड हेलीकॉप्टर क्रैश में 5 दोस्तों की मौत; दर्शन कर हंसी-खुशी लौट रहे थे – myuttarakhandnews.com

उत्तराखंड के चमोली जिले में जोशीमठ के निकट हेलीकॉप्टर दुर्घटना में शुक्रवार को पायलट समेत…

34 minutes ago

U’khand Gramin Bank opens Customer Service Point in Border Village of Tejam

my uttarakhand news BureauDehradun, 29 Oct: Uttarakhand Gramin Bank inaugurated its first Model Customer Service…

1 hour ago

National Conference of Women Journalists held in Hyderabad

By Lalita Baluni on returning from Hyderabad Dehradun, 29 Oct: A delegation of women journalists…

1 hour ago

उत्तराखंड: पटेलनगर में पुलिस-बदमाशों के बीच मुठभेड़, पैर में लगी गोली; अस्पताल में भर्ती – myuttarakhandnews.com

उत्तराखंड के पटेलनगर में शनिवार रात पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई. इस मुठभेड़…

1 hour ago

Him Jyoti School hosts youth wellness programme

my uttarakhand news Bureau  Dehradun, 29 Oct: Him Jyoti School (HJS), Sahastradhara Road, hosted the…

1 hour ago

Garhwali poetry collection ‘Prakriti Ar Prerna’ launched at DLRC

????????????? my uttarakhand news Bureau Dehradun, 29 Oct: Doon Library & Research Centre, Dehradun, organised…

2 hours ago