Categories: hindiUttarakhand

उत्तराखंड में बड़ा हादसा, सवारियों से भरा वाहन गहरी खाई में गिरा, मची चीख पुकार – Uttarakhand

Major accident in Uttarakhand, a vehicle full of passengers fell into a deep ditch, there was screaming and shoutingइस खबर को शेयर करेंLatest posts by Sandeep Chaudhary (see all)रामनगर: उत्तराखंड पौड़ी गढ़वाल के बीरोंखाल में एक वाहन हादसे का शिकार हो गया. यह वाहन बीरोंखाल के पास वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा. इस हादसे में एक बच्चे की मौत हो गई, जबकि 7 लोग घायल हो गए. वाहन में सवार सभी लोग दिल्ली से रसिया महादेव एक वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे.घटना शनिवार सुबह करीब 11 की है. जहां दिल्ली से रसिया महादेव जा रहा वाहन बीरोंखाल के पास 100 मीटर गहरी खाई में जा गिरा. हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी. मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों के साथ रेस्क्यू शुरू किया.पुलिस के मुताबिक, वाहन में 8 लोग सवार थे. जिसमें 12 वर्षीय अभी गुसाईं की मौके पर ही मौत हो गई. जबकि वाहन में सवार अन्य सात लोग घायल हो गए. घायलों को 108 एंबुलेंस की मदद से रामनगर के रामदत्त संयुक्त चिकित्सालय लाया गया. जहां प्राथमिक उपचार के बाद दो की गंभीर हालत होने पर हायर सेंटर रेफर कर दिया गया.जानकारी के अनुसार, हादसे का कारण वाहन चालक को नींद की झपकी आना बताया जा रहा है. जिससे वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा. वाहन में सवार सभी लोग आपसी रिश्तेदार हैं. इनमें से कुछ लोग रसिया महादेव के मूल निवासी हैं. जबकि अन्य रुद्रपुर और दिल्ली से आए थे. सभी रसिया महादेव में एक शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे.वहीं, रामनगर संयुक्त चिकित्सालय के सीएमएस डॉ. विनोद कुमार टम्टा ने बताया कि हमारे द्वारा सभी घायलों का तत्काल उपचार शुरू कर दिया गया है. जिनकी स्थिति गंभीर है, उन्हें हायर सेंटर रेफर किया गया है, अन्य अस्पतालों से भी चिकित्सकों को बुलाया गया है. ताकि किसी प्रकार की लापरवाही न हो.हादसे में घायलों के नाम:रुचि (36 वर्ष)अंशिका (21 वर्ष)मीनाक्षी (35 वर्ष)सृष्टि (13 वर्ष)रुही (6 वर्ष)देवांश (4 वर्ष)आशीष गुसाईं (37 वर्ष)

Nandni sharma

Share
Published by
Nandni sharma

Recent Posts

उत्तराखंड: पटेलनगर में पुलिस-बदमाशों के बीच मुठभेड़, पैर में लगी गोली; अस्पताल में भर्ती – myuttarakhandnews.com

उत्तराखंड के पटेलनगर में शनिवार रात पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई. इस मुठभेड़…

1 minute ago

Him Jyoti School hosts youth wellness programme

my uttarakhand news Bureau  Dehradun, 29 Oct: Him Jyoti School (HJS), Sahastradhara Road, hosted the…

10 minutes ago

Garhwali poetry collection ‘Prakriti Ar Prerna’ launched at DLRC

????????????? my uttarakhand news Bureau Dehradun, 29 Oct: Doon Library & Research Centre, Dehradun, organised…

21 minutes ago

HNBGU’s Dr Deepti Semwal receives Young Scientist Award at UCOST

my uttarakhand news Bureau Srinagar (Garhwal), 29 Oct: Dr. Deepti Semwal, a guest faculty member…

32 minutes ago

चमोली हेलीकॉप्टर हादसा: जवानों ने दुर्गम रास्ते पार कर सभी छह मृतकों के शव खाई से निकाले, ज्योतिर्मठ पहुंचाए – myuttarakhandnews.com

चमोली हेलीकॉप्टर दुर्घटना में मृत सभी छह व्यक्तियों के शवों निकाल लिया गया है। सभी…

42 minutes ago