एक समान हो सभी का गैस सिलिंडर बुकिंग- ऋतु खण्डूडी भूषण
कोटद्वार। कोटद्वार क्षेत्र में गैस सिलेंडर रिफिल में हो रही देरी को लेकर आम जनता को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। वर्तमान में शहरी क्षेत्रों में गैस सिलेंडर की ऑनलाइन बुकिंग 25 दिन तथा ग्रामीण क्षेत्रों में 45 दिन के अंतराल पर हो रही है, जिससे उपभोक्ताओं में नाराजगी बढ़ रही है।
इस समस्या का संज्ञान लेते हुए उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष एवं कोटद्वार विधायक ऋतु खण्डूडी भूषण ने सख्त रुख अपनाया। उन्होंने उपजिलाधिकारी कोटद्वार संदीप कुमार से फोन पर वार्ता कर स्थिति की जानकारी ली और तत्काल सुधार के निर्देश दिए।
उन्होंने स्पष्ट कहा कि कोटद्वार नगर निगम क्षेत्र है, इसलिए यहां एक समान गैस सिलेंडर की बुकिंग 25 दिनों के भीतर सुनिश्चित की जानी चाहिए। साथ ही अधिकारियों को व्यवस्था में सुधार लाने और आम जनता को राहत देने के लिए प्रभावी कदम उठाने को कहा।
ऋतु खण्डूडी भूषण ने यह भी कहा कि गैस जैसी आवश्यक सेवा में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और जनता की सुविधा सर्वोपरि है।
मुख्यमंत्री ने पुलिस विभाग के सुदृढ़ीकरण और कार्मिकों के कल्याण के लिए की आठ घोषणाएं…
देहरादून। जिलाधिकारी देहरादून के निर्देशों के क्रम में बुधवार दिनांक 21 अक्टूबर, 2026 को गांधी…
एडीएम ने तैयारियों की समीक्षा कर सुरक्षा, अग्निशमन और स्वास्थ्य व्यवस्थाएं समय पर सुनिश्चित करने…
देहरादून। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने आज नया गांव और जोहड़ी क्षेत्र में दशहरा (विजयादशमी)…
देहरादून: उत्तराखंड में प्रदेश के ज्वलंत मुद्दों और भाजपा सरकार की नीतियों के विरोध में…
देहरादून: नीट-यूजी की स्ट्रे वेकेंसी काउंसलिंग में एमबीबीएस या बीडीएस की सीट आवंटित होने के…