*तीलू रौतेली और आंगनबाड़ी पुरुस्कारों के लिये गठित जिला स्तरीय समिति द्वारा आवेदन हुए प्राप्त,राज्य स्तरीय समिति द्वारा किया जाएगा अंतिम चयन-रेखा आर्या*

 
*तीलू रौतेली और आंगनबाड़ी पुरुस्कारों के लिये गठित जिला स्तरीय समिति द्वारा आवेदन हुए प्राप्त,राज्य स्तरीय समिति द्वारा किया जाएगा अंतिम चयन-रेखा आर्या*
*तीलू रौतेली पुरुस्कार विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मान देने का कर रहा कार्य-रेखा आर्या*
*देहरादून*: राज्य सरकार द्वारा हर वर्ष दिया जाने वाला तीलू रौतेली और आंगनबाड़ी पुरुस्कार के लिए महिला सशक्तिकरण और बाल विकास विभाग को जिला स्तरीय आवेदन प्राप्त हो चुके हैं।आवेदन मिलने के उपरांत अब राज्य स्तरीय गठित समिति द्वारा पात्र आवेदनकर्ताओं का चयन किया जाएगा।राज्य सरकार हर साल अगस्त माह में अलग अलग क्षेत्रो में उत्कृष्ठ कार्य करने वाली महिलाओं को इस पुरस्कार से सम्मानित करती है ।ताकि अन्य महिलायें भी प्रेरित होकर बेहतर कार्य करें।उक्त बातें आज महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या ने मीडिया को जारी अपने बयान में कहीं।
विभागीय मंत्री ने कहा कि तीलू रौतेली और आंगनबाड़ी पुरुस्कार से राज्य सरकार महिलाओं को सम्मानित करने का काम कर रही है।आज मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में महिलाओं को उचित सम्मान प्राप्त हो रहा है।उन्हें स्वालंबन बनाने की दिशा में अनेक योजनाएं संचालित की जा रहीं हैं।कहा कि इस पुरस्कार की अंतिम तिथि 17 जुलाई थी और उसके पश्चयात अब सभी आवेदन विभाग को प्राप्त हो चुके हैं।अब पुरुस्कार हेतु गठित राज्य स्तरीय समिति की और से चयन किया जाएगा।पुरुस्कार हेतु चयनित पात्र महिलाओं को 8 अगस्त को सम्मानित किया जाएगा।साथ ही कहा कि समिति को चयन में पारदर्शिता बरतने के निर्देश भी दिए गए हैं।
*तीलू रौतेली पुरुस्कार के लिए जिलावार आवेदनकर्ताओं की सूची——*
 
जिला — अल्मोड़ा: 3
हरिद्वार: 3
पौड़ी गढ़वाल: 3
टिहरी गढ़वाल: 3
नैनीताल: 3
उधमसिंह नगर: 3
चमोली: 3
बागेश्वर: 3
पिथौरागढ़: 3
चंपावत: 3
देहरादून: 3
रुद्रप्रयाग: 3
उत्तरकाशी: 3
 
*आंगनवाड़ी पुरुस्कार के लिए जिलावार आवेदनकर्ताओं की सूची——*
 
अल्मोड़ा: 7
देहरादून: 6
हरिद्वार: 9
पौड़ी गढ़वाल: 15
टिहरी गढ़वाल: 8
नैनीताल: 9
उधमसिंह नगर: 12
चमोली: 9
बागेश्वर: 3
पिथौरागढ़: 9
चंपावत: 3
रुद्रप्रयाग: 3
उत्तरकाशी: 3

Sapna Rani

Share
Published by
Sapna Rani

Recent Posts

माफी मांगने के बजाय इस्तीफा देना पसंद करूंगा: सुबोध उनियाल, दलेर मेहंदी विवाद के बीच वीडियो वायरल – myuttarakhandnews.com

देहरादून। पंजाबी गायक दलेर मेहंदी और उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल के बीच कुंजापुरी…

3 hours ago

दिल्ली में नए वाहन नियम से उत्तराखंड रोडवेज की 200 बसें प्रभावित, 200 नई BS-6 बसें खरीदने की तैयारी – myuttarakhandnews.com

देहरादून। दिल्ली में वायु प्रदूषण पर नियंत्रण के लिए लागू किए गए नए वाहन नियमों…

3 hours ago

जन समाधान दिवस में 110 से अधिक शिकायतें प्राप्त, अपर जिलाधिकारी एवं संयुक्त मजिस्ट्रेट ने सुनीं जनसमस्याएं

भूमि विवाद, अवैध कब्जे, विद्युत बिलों में सोलर ऊर्जा यूनिटों के समायोजन एवं ग्राम पंचायत…

6 hours ago

बद्रीनाथ हाईवे पर नरकोटा में 100 मीटर गहरी खाई में गिरी स्कॉर्पियो, चालक घायल

सम्राट होटल के समीप हुआ हादसा, वाहन में अकेले सवार थे चालक रुद्रप्रयाग। बद्रीनाथ राष्ट्रीय…

7 hours ago