अगस्त से शुरू होगा सत्र, आ चुके हैं 423 सवाल, विपक्ष ने की यह मांग…

अगस्त से शुरू होगा सत्र, आ चुके हैं 423 सवाल, विपक्ष ने की यह मांग…
देहरादून: मानसून सत्र पर धुंधली तस्वीर से बादल छंट गए हैं। ग्रीष्मकालीन सत्र को लेकर सरकार ने समय व स्थान तय कर लिया है। इसके लिए पिछले दिनों कैबिनेट ने मुख्यमंत्री धामी को अधिकृत किया था। यह ग्रीष्मकालीन सत्र 21 अगस्त से 23 अगस्त तक भराड़ीसैंण में आयोजित होगा। जिसका आदेश भी जारी हो चुका है।
भराड़ीसैंण विधानसभा सत्र के लिए तैयार, विधायक लगा चुके हैं 423 सवाल
21 अगस्त से होने जा रहे विधानसभा के मानसून सत्र को लेकर सरकार की तरफ से जहां तैयारी को मुकम्मल रूप दिया जा रहा है। वहीं विधानसभा सचिवालय भी अपने स्तर पर पूरी तैयार है। विधानसभा अध्यक्ष रितु खंडूरी ने कहा है कि सत्र को लेकर विधानसभा सचिवालय पूरी तरह से तैयार हेल। कहा कि अभी तक तारांकित व प्रश्नकाल के दौरान उठाए जाने वाले 423 सवाल विधायकों के आ चुके हैं, जबकि सवालों के आने का सिलसिला जारी है।
सरकार के लिए सत्र नहीं होगा आसान: विपक्ष
ग्रीष्मकालीन सत्र को लेकर विपक्ष ने तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने कहा है कि सरकार द्वारा सत्र की अवधि बहुत कम रखी गई है इस कम अवधि में प्रदेश के ज्वलंत प्रश्नों को कैसे उठाया जा सकता है जबकि पहले दिन शोक का होगा, दूसरे दिन अनुपूरक बजट पढ़ा जायेगा, जबकि तीसरे दिन इस पर चर्चा होगी। जिससे ज्वलंत सवाल नहीं उठाने का मौका नहीं मिलेगा कहा कि सरकार इस सत्र की अवधि को बढ़ाए। बताया कि विपक्ष ईमानदारी के साथ पहाड़ से लेकर मैदान तक कई मुद्दों के जरिए सरकार को घेरने का काम करेगी। जिसमें कानून व्यवस्था, किसानों व नौजवानों के मुद्दों सहित आपदा के विषय पर सरकार सरकार से सवाल पूछे जाएंगे।
वहीं नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि मंत्री सवालों के जवाब के लिए तैयारी करके नहीं पहुंचते है। सरकार ने जनमुद्दों पर खामोशी की चादर ओढ़ ली है।आगे कहा कि सरकार सत्र में व्यवधान पैदा कर विपक्ष के सवालों से बचने का प्रयास करती है और अब सत्र की अवधि को केवल 3 दिन कर यह बात साबित हो चुकी है।

Sapna Rani

Share
Published by
Sapna Rani

Recent Posts

माफी मांगने के बजाय इस्तीफा देना पसंद करूंगा: सुबोध उनियाल, दलेर मेहंदी विवाद के बीच वीडियो वायरल – myuttarakhandnews.com

देहरादून। पंजाबी गायक दलेर मेहंदी और उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल के बीच कुंजापुरी…

3 hours ago

दिल्ली में नए वाहन नियम से उत्तराखंड रोडवेज की 200 बसें प्रभावित, 200 नई BS-6 बसें खरीदने की तैयारी – myuttarakhandnews.com

देहरादून। दिल्ली में वायु प्रदूषण पर नियंत्रण के लिए लागू किए गए नए वाहन नियमों…

3 hours ago

जन समाधान दिवस में 110 से अधिक शिकायतें प्राप्त, अपर जिलाधिकारी एवं संयुक्त मजिस्ट्रेट ने सुनीं जनसमस्याएं

भूमि विवाद, अवैध कब्जे, विद्युत बिलों में सोलर ऊर्जा यूनिटों के समायोजन एवं ग्राम पंचायत…

6 hours ago

बद्रीनाथ हाईवे पर नरकोटा में 100 मीटर गहरी खाई में गिरी स्कॉर्पियो, चालक घायल

सम्राट होटल के समीप हुआ हादसा, वाहन में अकेले सवार थे चालक रुद्रप्रयाग। बद्रीनाथ राष्ट्रीय…

7 hours ago