Latest posts by Sapna Rani (see all)हरिद्वार: धर्मानगर हरिद्वार में इन दोनों चोरों के हौसले बुलंद हैं. बदमाश बेखौफ होकर लूट की घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं. ताजा मामला हरिद्वार के लक्सर स्थित रोड का है, जहां दुकान में घुसे 4 हथियार बंद बदमाशों ने लाखों की लूट कर डाली. वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने बदमाशों की तलाश तेज कर दी है. पुलिस का कहना है कि जल्द बदमाशों को अरेस्ट कर लिया जाएगा. वहीं घटना के बाद लोगों में दहशत का माहौल है.बदमाशों ने लूट की घटना को दिया अंजाम: हरिद्वार के लक्सर रोड पर स्थित पंजनहेड़ी गांव में एक किराने की दुकान में बीती रात नकाबपोश बदमाशों में धावा बोला. जहां बदमाशों ने दुकान में लाखों की लूटपाट की. वहीं दुकानदार का कहना है कि बदमाश कैश के अलावा उसके गले से सोने की चेन भी छीन कर ले गए. बदमाशों ने करीब 5 लाख रुपए की लूट की है. लूट की सूचना पर कनखल थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची और सीसीटीवी फुटेज खंगालते हुए बदमाशों की खोजबीन शुरू कर दी है.बदमाशों की तलाश में जुटी पुलिस: मेन रोड पर दुकान में हुई लूट की घटना से स्थानीय लोगों में दहशत बनी हुई है. जानकारी देते हुए हरिद्वार के कनखल थाना प्रभारी भावना केंथुला ने बताया कि पंजनहेड़ी गांव में किराने की दुकान में लूट की सूचना प्राप्त हुई थी, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची. आसपास से जानकारी एकत्र कर लुटेरों की तलाश की जा रही है, जल्द ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा. लूट की वारदात सीसीटीवी कैमरे कैद हुई है. बताया जा रहा है कि घटना बीती रात करीब 9 बजे की है.a
my uttarakhand news Bureau Dehradun, 1 Nov: Cabinet Minister Ganesh Joshi today laid the foundation…
my uttarakhand news Bureau Dehradun, 1 Nov: École Globale International Girls’ School, Dehradun, celebrated the…
देहरादून। उत्तराखंंड में कहीं-कहीं मौसम बिगड़ा हुआ है तो किसी जिले में धूप खिली है।…
my uttarakhand news Bureau Dehradun, 1 Nov: The Asian School, Dehradun, celebrated its 27th Junior…
देहरादून। पंजाबी गायक दलेर मेहंदी और उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल के बीच कुंजापुरी…
देहरादून। दिल्ली में वायु प्रदूषण पर नियंत्रण के लिए लागू किए गए नए वाहन नियमों…