Latest posts by Sapna Rani (see all)लोहाघाट (चंपावत)। नगर के चांदमारी के पते पर पंजीकृत कंपनी की ओर से तेलंगाना व दिल्ली में करोड़ों रुपए के सामान की खरीद-बिक्री का मामला सामने आया है। पिछले साल जुलाई में पंजीकृत कंपनी की ओर से एकाएक करोड़ों का व्यापार करने की जानकारी होने पर राज्य वस्तु एवं सेवा कर (एसजीएसटी) विभाग अधिकारियों के होश उड़ गए। फर्म का भौतिक सत्यापन करने शुक्रवार को राज्य कर विभाग की टीम लोहाघाट पहुंची तो हड़कंप मच गया।करोड़ों रुपए की कपड़े की खरीदविभागीय अधिकारियों ने बताया कि टीकम सिंह नाम से पंजीकृत फर्म ने तेलंगाना से करोड़ों रुपए की कपड़े की खरीद कर इसे दिल्ली में बिक्री दर्शाया है। जुलाई 2023 में पंजीकृत फर्म ने पूर्व में कोई भी लेनदेन नहीं किया था। अचानक इस तरह का लेनदेन देखकर अपर आयुक्त रुद्रपुर जोनल के निर्देश पर शुक्रवार को सहायक आयुक्त अखिलेश कुमार के नेतृत्व में राज्य कर की टीम लोहाघाट पहुंची।भौतिक सत्यापन में सामने आया कि टीकम सिंह लोहाघाट इंडेन गैस कार्यालय में रात्रि चौकीदार के तौर पर कार्यरत हैं। उनके आधार नंबर और अन्य दस्तावेज से फर्म का संचालन हो रहा था। हालांकि टीकम ने खुद की ओर से कभी इस तरह की फर्म रजिस्टर्ड करने या कोई व्यापार करने से इन्कार किया।18 वर्षों से लोहाघाट में रह रहे टीकम मूल रूप से मुरादाबाद के रहने वाले हैं। सहायक आयुक्त अखिलेश कुमार ने बताया कि संबंधित फर्म से लेनदेन पर रोक लगा दी गई है। भौतिक सत्यापन की जांच आख्या तैयार कर उच्च अधिकारी को सौंप जाएगी। आगे शीर्ष स्तर से ही निर्णय लिया जाएगा।
my uttarakhand news Bureau Dehradun, 1 Nov: Cabinet Minister Ganesh Joshi today laid the foundation…
my uttarakhand news Bureau Dehradun, 1 Nov: École Globale International Girls’ School, Dehradun, celebrated the…
देहरादून। उत्तराखंंड में कहीं-कहीं मौसम बिगड़ा हुआ है तो किसी जिले में धूप खिली है।…
my uttarakhand news Bureau Dehradun, 1 Nov: The Asian School, Dehradun, celebrated its 27th Junior…
देहरादून। पंजाबी गायक दलेर मेहंदी और उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल के बीच कुंजापुरी…
देहरादून। दिल्ली में वायु प्रदूषण पर नियंत्रण के लिए लागू किए गए नए वाहन नियमों…