देहरादून। प्रधानमंत्री की जनसभा के दौरान शहर में जगह-जगह कांग्रेस कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन देखने को मिला। पीएम मोदी से सवाल पूछने जा रहे कांग्रेस कार्यकर्ताओं को पुलिस ने हिरासत में ले लिया।
मिली जानकारी के अनुसार कांग्रेस नेता संजय कनौजिया (कद्दू भाई), मोहन काला और नितिन चंचल को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं का कहना है कि प्रधानमंत्री से सवाल पूछना लोकतंत्र में उनका संवैधानिक अधिकार है, लेकिन वर्तमान शासन में इस अधिकार पर कुठाराघात हो रहा है।
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कई मुद्दों को लेकर सवाल उठाए। उनका कहना है कि अंकिता भंडारी प्रकरण पर सरकार मौन क्यों है? केदारनाथ मंदिर के 230 किलो सोने के मामले में प्रधानमंत्री चुप क्यों हैं? उत्तराखंड नौ हिमालयी राज्यों में महिला अपराध के मामलों में नंबर एक पर पहुंच गया है, इस पर जवाब क्यों नहीं दिया जा रहा? युवाओं के रोजगार को लेकर सरकार क्या कर रही है?
कार्यकर्ताओं ने कहा कि क्या देश के प्रधानमंत्री से सवाल पूछना अब गुनाह हो गया है।
Post Views: 2
Post navigation
