Advertisement
देहरादून:* डेल्यूज़न इंटीरियो प्राइवेट लिमिटेड ने देहरादून में कारीगर मीट 2024 का आयोजन किया, जिसमें कारीगरों के योगदान को सराहा गया और उन्हें सम्मानित किया गया। इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य कारीगरों के महत्व को उजागर करना और उनके साथ कंपनी के रिश्ते को और मजबूत करना था। इस अवसर पर 100 से अधिक लोग उपस्थित रहे, जिनमें से 20 से अधिक कारीगरों को उनकी उत्कृष्ट कारीगरी और मेहनत के लिए सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में गौरव वासन और लोकेश ओहरी उपस्थित रहे।
सम्मानित कारीगरों में शादाब (सिविल कॉन्ट्रैक्टर), साजिद (कारपेंटर), वसीम (ग्लास वर्कर), गणेश पंडित (टाइल इंस्टॉलर), पवन (मार्बल वेंडर), विजय लाल (फैब्रिकेटर), रवि यादव (कारपेंटर), दिलशाद अहमद (सोफा मेकर), शाकिर (पेंटर), ननकू (फॉल्स सीलिंग वर्कर), नदीस (प्लंबर), फर्मान (इलेक्ट्रीशियन), शाहवाज (प्लंबर), बिलाल (टाइल इंस्टॉलर), अनिल (टाइल इंस्टॉलर और वेंडर), तारीक (अपहोल्स्ट्री वर्कर), अमित (सिविल कॉन्ट्रैक्टर), अतीक (सिविल कॉन्ट्रैक्टर) और सतीश (टाइल वेंडर) शामिल थे।
इस अवसर पर कंपनी के सीईओ शुभम चौधरी ने कहा, “हमारे ग्राहक हमारे लिए भगवान के समान हैं। उनकी सेवा करना और उन्हें खुश रखना हमारा सबसे बड़ा कर्तव्य है। जो पैसा हम किसी भी सर्विस के लिए चार्ज करते हैं, उसके बदले हम पूरी ईमानदारी और मेहनत से काम डिलीवर करते हैं। ऐसा करने के लिए, हमारी टीम ग्राहकों की सोच और दृष्टिकोण को अच्छे से समझती है। हमारे कारीगर हमारी रीढ़ हैं, और हम उनके सहयोग का सम्मान करते हैं। इस रिश्ते को और मजबूत बनाने के लिए हम हमेशा तत्पर रहेंगे।”
गौरव वासन ने कंपनी की सराहना करते हुए कहा कि डेल्यूज़न इंटीरियो प्राइवेट लिमिटेड ने अपनी प्रतिबद्धता और मेहनत के बलबूते आज जो मुकाम हासिल किया है, वह काबिले-तारीफ है। उन्होंने कहा, “अगर आप अपने काम से प्यार करते हैं और इसे लगातार करते रहेंगे, तो जल्द ही आप एक बड़ा बदलाव देखेंगे।”
सामाजिक कार्यकर्ता और इतिहासकार लोकेश ओहरी ने कहा, “कारीगर हमारे समाज को जोड़े रखने और इसे खूबसूरत बनाने में अहम भूमिका निभाते हैं। डेल्यूज़न इंटीरियो प्राइवेट लिमिटेड कारीगरों को पहचान दिलाने का बेहतरीन कार्य कर रही है। चाहे वह पेंटर हो, कारपेंटर हो, प्लंबर हो, या कोई और, हर कुशल कारीगर को सम्मान मिलना चाहिए। कारीगरी का हमारे देश में एक गौरवशाली इतिहास है, और इसे आगे बढ़ाने के लिए ज्ञान और कौशल बढ़ाने पर ध्यान देना चाहिए।”
डेल्यूज़न इंटीरियो प्राइवेट लिमिटेड एक प्रमुख आर्किटेक्चरल और इंटीरियर डिजाइन कंपनी है, जो घर निर्माण, 3डी लेआउट्स, और रेनोवेशन सेवाओं के साथ-साथ व्यापक कंसल्टेंसी प्रदान करती है। कंपनी ने इस आयोजन के माध्यम से न केवल कारीगरों को सम्मानित किया बल्कि समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी भी दर्शाई।
कार्यक्रम का आयोजन आउटलुक प्रोडक्शन की टीम ने सफलता पूर्वक किया।
PIONEER EDGE NEWS SERVICE/ Rudrapur Chief Minister Pushkar Singh Dhami has said that frustrated by…
PIONEER EDGE NEWS SERVICE/ Uttarkashi A joint State Disaster Response Force (SDRF) and Nehru Institute…
PIONEER EDGE NEWS SERVICE/ Uttarkashi A joint SDRF and NIM team recovered two unidentified bodies—a…
कृषि मंत्री गणेश जोशी ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना सोलन में पांच दिवसीय प्रशिक्षण…
23 संवेदनशील स्थलों पर तैनात रहेंगे फायर टैंकर, बाजारों में दिन में तीन बार होगी…
पर्यटन को नई पहचान दिलाने के लिए पौड़ी में हिमालयन कार रैली और नाइट सफारी…