उत्तराखंडव्यापार
Share0
Advertisement
*अधिभार जमा न करने पर विदेशी मदिरा की 05 दुकानों के लाइसेंस जिलाधिकारी ने किए निरस्त*चमोली ( प्रदीप लखेड़ा )चमोली जिले में संचालित विदेशी मदिरा की 05 दुकानों से समय पर अधिभार जमा न कराने पर जिलाधिकारी संदीप तिवारी ने दुकानों के लाइसेंस निरस्त कर दिए है। इसमें गोपेश्वर, गैरसैंण, ग्वालदम, नंदप्रयाग और थराली में संचालित दुकानें शामिल है।जिलाधिकारी ने संबंधित दुकान संचालकों को अधिभार का बकाया धनराशि को 07 दिवस के भीतर राजकोष में जमा करने के आदेश भी जारी किए है। अवशेष राजस्व एवं पुर्नव्यवस्थापना के उपरांत राजस्व की यदि कोई क्षति होती है तो उक्त बकाया राजस्व के साथ साथ राजस्व क्षति की भी वसूली भू-राजस्व की भांति किए जाने हेतु वसूली प्रमाण पत्र निर्गत किया जाएगा।आबकारी विभाग ने पूर्व में अनुज्ञापियों को नोटिस भेजकर अधिभार जमा करने के लिए कहा था। इसके बाद भी अधिभार जमा नहीं होने पर जिलाधिकारी ने पांचो दुकानों के लाइसेंस निरस्त कर दिए हैं।
Share0
To showcase the religious, spiritual, and cultural identity of the Haridwar Kumbh Mela 2027 to…
अपनों की प्रताड़ना से टूटे बुजुर्ग, न्याय की आस में पहुंचे समाधान दिवस बुजुर्गों की…
देहरादून। उत्तराखंड के पहाड़ों की खूबसूरती, प्रेम की गहराई और अपनों से बिछड़ने का दर्द…
घुड़दौड़ी में 185 इंजीनियरिंग विद्यार्थियों को मिला करियर मार्गदर्शन पौड़ी- जिलाधिकारी स्वाति एस भदौरिया के…
समाधान दिवस में अपनों की प्रताड़ना से परेशान बुजुर्गों ने लगाई न्याय की गुहार, डीएम…
प्राथमिक व माध्यमिक स्कूलों के लिये जिलावार जारी की धनराशि प्रभावित विद्यालयों में निर्माण कार्य…