देहरादून,: आर्यन स्कूल में आज छात्रों के लिए एनुअल गाला फेट का आयोजन किया। इस वर्ष के फेट की थीम मैसक्यूरेड थी जिसमें छात्रों, अभिभावकों और शिक्षकों ने खूब लुत्फ़ उठाया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में चेयरपर्सन सिमी गुप्ता मौजूद रहीं।
फेट का आयोजन स्कूल के मैदान में किया गया और इसमें सभी उम्र के बच्चों ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया।
फेट में विभिन्न गेम्स, एक्टिविटीज और फ़ूड स्टाल्स की एक विस्तृत श्रृंखला देखने को मिली। गेम स्टाल्स में छात्रों के कई गेम्स का आनंद उठाया, जिनमें हूपला, आर्चरी, ज्यूक बॉक्स, सौवेनेईर, लाइट द कैंडल, पिरामिड, शफल डबल, फिशिंग, पेंट बॉल, फीड द स्माइली, व्हील ऑफ फॉर्च्यून और लकी ड्रा शामिल थे।
छात्रों ने फेट में लगे फूड स्टाल्स में विभिन्न प्रकार के स्वादिष्ट व्यंजनों का भी खूब आनंद लिया। अन्य आकर्षणों में लाइव म्यूजिक ज्यूकबॉक्स रहा, जहां छात्रों ने अपने मित्रों और शिक्षकों को गीत समर्पित किए।
एनुअल फेट के बारे में अपने विचार साझा करते हुए, आर्यन स्कूल की प्रिंसिपल बी दासगुप्ता ने कहा, “एनुअल गाला फेट हमारे छात्रों की प्रतिभा और रचनात्मकता का एक अद्भुत उत्सव रहा। इस तरह के आयोजन हमारे छात्रों और अभिभावकों को एक साथ लाते हैं और हमारे छात्रों को कक्षा से परे सीखने और जीवन में आगे बढ़ने के मूल्यवान अवसर प्रदान करते हैं।”
एसएसपी हरिद्वार समेत पुलिस अधिकारियों ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि, पुलिस परिवार में शोक की लहर…
सादगी, स्पष्टवादिता और कर्तव्यनिष्ठा से बनाई अलग पहचान, बेटियों के लिए बनीं प्रेरणा देहरादून। उत्तराखंड…
Rudrapur Accident: सड़क पर बाइक गिरते ही पीछे से आए वाहन ने कुचला, हादसे में…
देहरादून। उत्तराखंड में चारधाम यात्रा अपने अंतिम पड़ाव की ओर बढ़ रही है, लेकिन श्रद्धालुओं…
देहरादून। श्री रामकृष्ण लीला समिति टिहरी 1952, देहरादून (पंजीकृत) की ओर से रेसकोर्स स्थित श्री…
27 अक्टूबर को गैरसैंण में विधानसभा घेराव करेगी कांग्रेस देहरादून। उत्तराखंड में भाजपा सरकार की…