Categories: hindiUttarakhand

हल्द्वानी दंगे के आरोपी अब्दुल मलिक को राहत, कोर्ट ने 2.44 करोड़ के वसूली नोटिस पर लगाई रोक – Uttarakhand myuttarakhandnews.com

Latest posts by Sandeep Chaudhary (see all)नई दिल्ली। उत्तराखंड हाईकोर्ट से हल्द्वानी के बनभूलपुरा हिंसा के आरोपी अब्दुल मलिक को राहत मिली है। दरअसल नगर निगम की ओर से भेजे गए 2.44 करोड़ की वसूली के रिकवरी नोटिस पर हाईकोर्ट रोक लगा दी है। यह मामला 8 फरवरी की उस घटना से जुड़ा है जब बनभूलपुरा इलाके में अतिक्रमण हटाने गई पुलिस की टीम और आम लोगों के बीच तनाव पैदा हो गया था और पथराव, आगजनी और गोलीबारी तक देखी गई थी। इस हिंसा के रहते कई लोगों की मौत हुई थी और पुलिस के जवान भी घायल हुए थे। यह मामला फिलहाल कोर्ट में है।निगम के नोटिस में क्या था?हलद्वानी हिंसा के मुख्य आरोपी अब्दुल मलिक के खिलाफ नगर निगम हलद्वानी ने 2.44 करोड़ रुपये का रिकवरी नोटिस जारी किया था। यह निर्देश दिया गया था कि हिंसा के दौरान सरकारी संपत्ति को हुए नुकसान की भरपाई के लिए वही ये हिसाब चुकता करेंगे। अब्दुल मलिक को यह धनराशि 15 फरवरी तक नगर निगम हल्द्वानी में जमा कराने के निर्देश दिए गए थे। पुलिस ने इस मामले में अब्दुल मलिक उनकी पत्नी और बेटे को गिरफ्तार किया था।अधिकारियों ने नोटिस में कहा था कि मलिक के समर्थकों ने ‘मलिक का बगीचा’ में तोड़फोड़ करने वाली टीम पर हमला किया था। जिसके रहते नगर निगम की संपत्तियों को नुकसान पहुंचा था। दर्ज एफआईआर में मलिक का नाम शामिल है. पुलिस नज़ूल भूमि पर अवैध निर्माण और विध्वंस के खिलाफ विरोध प्रदर्शन का नेतृत्व करने में मलिक के शामिल होने का दावा करती है।हल्द्वानी नगर निगम ने मलिक को नोटिस भेजा था कि उनके समर्थकों की हिंसा से नगर निगम की संपत्तियों को नुकसान पहुंचा है। एक प्राथमिकी में उन्हें इस घटना में आरोपी के रूप में नामित किया गया था, जिससे अनुमान लगाया गया था कि इससे लगभग 2.44 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ था।

Nandni sharma

Share
Published by
Nandni sharma

Recent Posts

NEET-UG स्ट्रे वेकेंसी राउंड में सीट मिलने पर दाखिला नहीं लिया तो एक साल का प्रतिबंध, धरोहर राशि भी होगी जब्त – myuttarakhandnews.com

देहरादून: नीट-यूजी की स्ट्रे वेकेंसी काउंसलिंग में एमबीबीएस या बीडीएस की सीट आवंटित होने के…

2 minutes ago

देहरादून में स्वच्छता अभियान: 40 टन कूड़ा उठाया, डीएम ने खुद संभाली सफाई की कमान

दीपावली से राज्य स्थापना दिवस तक चलेगा विशेष सफाई अभियान, जैविक और गैर-जैविक कूड़े का…

12 minutes ago

पुलिस स्मृति दिवस पर CM धामी का बड़ा ऐलान: 1,600 पदों पर जल्द भर्ती, थानों का बजट ₹4 करोड़ से बढ़कर ₹8 करोड़ – myuttarakhandnews.com

शहीद पुलिसकर्मियों को दी श्रद्धांजलि, परिजनों को किया सम्मानित; पुलिसकर्मियों के कल्याण और पुलिस व्यवस्था…

14 minutes ago

उत्तराखंड में 23 अक्टूबर से फिर करवट लेगा मौसम, इन जिलों में होगी बारिश और बर्फबारी – myuttarakhandnews.com

मौसम विभाग ने 26 अक्टूबर तक का पूर्वानुमान जारी कर दिया है, 23 से 26…

20 minutes ago