Categories: hindiUttarakhand

बारिश रुकते ही फिर बढ़ने लगी टेंशन, जलने लगे हैं फिर उत्तराखंड के जंगल – myuttarakhandnews.com

Latest posts by Sapna Rani (see all)अल्मोड़ा: बारिश बंद होते ही एक बार फिर जंगल धधकने लगे हैं। बाड़ेछीना में नाप भूमि के जंगल में शनिवार रात और रविवार दोपहर एक के बाद एक दो वनाग्नि की घट गईं। नाप भूमि ही सही, बारिश के एक दिन बाद ही जंगल में आग लगने से वन विभाग की चिंताएं बढ़ गई हैं। बीते दिनों हुई बारिश से उम्मीद थी कि आने वाले हफ्ता दस दिन वनाग्नि की घटनाओं से निजात मिलेगी। शुक्रवार रात और शनिवार सुबह भी अच्छी बारिश हुई। बारिश होने से वन विभाग के साथ लोगों ने भी राहत की सांस ली थी, लेकिन राहत एक दिन में ही आफत में बदल गई।शनिवार रात बाड़ेछीना में निजी वन भूमि का जंगल आग से धधक गया। आवाजाही करने वालों ने इसकी सूचना फायर ब्रिगेड को दी। रात में ही मौके पर पहुंची फायर ब्रिग्रेड ने आग पर काबू पाया। दूसरी घटना रविवार दोपहर में घटी। इस बार भी आग नाप भूमि के जंगल में धधकी। सूचना पर इस बार वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। नाप भूमि स्वामी से आग लगने के संबंध में पूछताछ भी की गई। सामने आया है कि सड़क किनारे का जंगल होने से आराजकतत्वों ने नाप भूमि के जंगल को आग के हवाले कर दिया। फायर सर्विस की टीम में एफएस उमेश चंद्र सिंह, बबीता, सरोज, चांदनी, पूजा शामिल रहीं।पातालदेवी के जंगल में धधकी आगअल्मोड़ा। बारिश थमते ही जंगलों में वनाग्नि सामने आने लगी है। रविवार दिन में पातालदेवी से सटे जंगल में अचानक आग धधक उठी। देखते ही देखते आग ने जंगल के एक बड़े हिस्से को अपने चपेट में ले लिया। मौके पर पहुंची फायर सर्विस टीम ने होजरील की मदद से आग पर किसी तरह नियंत्रण किया। यहां फायर कर्मी उमेश सिंह भावना, नीरू, रंजना, स्वाती, इंदु, प्रियंका राणा रहे।बाड़ेछीना में नाप भूमि के जंगल में आग लगी थी, जिसे बुझा लिया गया है। भूमि स्वामी से पूछताछ की गई है। सामने आया है कि अराजकतत्वों की ओर से जंगल में आग लगाई गई थी। अज्ञात की पहचान कराई जा रही है।मोहन राम, वन क्षेत्राधिकारी अल्मोड़ा।

Nandni sharma

Share
Published by
Nandni sharma

Recent Posts

रुद्रप्रयाग में गैस उपभोक्ताओं को मिली राहत, ई-केवाईसी के लिए 23 अगस्त तक बढ़ी तारीख

13,551 गैस उपभोक्ताओं की ई-केवाईसी बाकी रुद्रप्रयाग। गैस उपभोक्ताओं के लिए राहत की खबर है।…

20 seconds ago

मुख्यमंत्री धामी के दिशा-निर्देशों में पीएम आवास योजना (शहरी) की प्रगति की हुई समीक्षा

30 सितंबर तक सभी लंबित आवास पूरे करने के निर्देश, 6,464 आवासों का निर्माण कार्य…

22 minutes ago

कांवड़ मेले की सुरक्षा के लिए दून पुलिस अलर्ट, ऋषिकेश में बम निरोधक दस्ते का सघन चेकिंग अभियान

किसी भी प्रकार की संदिग्ध वस्तु मिलने अथवा किसी व्यक्ति के संदिग्ध प्रतीत होने पर…

42 minutes ago

कानून व्यवस्था मजबूत करने को जिला बदर की कार्रवाई, छह अपराधियों पर छह माह की रोक

नैनीताल:  जिले में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने और आपराधिक गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश…

1 hour ago

देहरादून में एक और चिटफंड घोटाला: 100 से ज्यादा लोगों को ठगा… क्रिप्टो-फॉरेक्स के नाम पर लूटे आठ करोड़ – myuttarakhandnews.com

देहरादून। दून में एक और बड़ा चिटफंड घोटाला सामने आया है। छह से सात प्रतिशत…

1 hour ago

प्रेमनगर में PG-हॉस्टलों पर दून पुलिस का शिकंजा, 4 संचालकों को नोटिस

देर रात पुलिस टीमों ने चलाया आकस्मिक चेकिंग अभियान, 4 संदिग्ध युवकों को पूछताछ के…

1 hour ago