Categories: hindiUttarakhand

CBSE 12th Result 2024: उत्तराखंड की साैम्या चाैहान ने किया देहरादून रीजन टाॅप, 99.4 फीसदी अंक लाकर मारी बाजी – myuttarakhandnews.com

Latest posts by Sapna Rani (see all)देहरादून: सीबीएसई की ओर से 12वीं की बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। उत्तराखंड की साैम्या चाैहान ने देहरादून रीजन टाॅप किया है। सौम्या ने 99.4 फीसदी अंकों के साथ देहरादून रीजन टॉप किया है। सौम्या रुड़की के माउंट लिट्रा जी स्कूल की छात्रा है। सौम्या बताती हैं कि उन्हें बचपन से ही पढ़ाई का बेहद शौक है। उन्होंने अब तक सोशल मीडिया पर अकाउंट नहीं बनाया है। उन्हें अब तक फेसबुक, इंस्टाग्राम, व्हाट्सएप चलाना तक नहीं आता। हालांकि वह अपने पास फोन रखती हैं लेकिन वह ज्यादातर पढ़ाई से संबंधित जानकारी ही इसमें सर्च करती हैं। उन्होंने बताया कि परिवार का हर सदस्य पढ़ाई में उनकी मदद करता है।जर्नलिज्म करना चाहती हैं सौैम्यावैसे तो अक्सर देखने को मिलता है कि छात्र-छात्राएं अच्छे अंकों से पास होने के बाद सिविल सर्विसेज में जाना चाहते हैं लेकिन सौम्या कुछ हटकर हैं। उनका कहना है कि उन्हें जर्नलिज्म का बचपन से ही बहुत शौक है। वह जर्नलिज्म करने के बाद बड़े स्तर पर पत्रकार बनना चाहती हैं। उनका बड़े भाई मानव सिंह भी जर्नलिज्म कर रहे हैं। वह फिलहाल आईआईएमसी दिल्ली से जर्नलिज्म में मास्टर्स कर रहे हैं। बचपन का शौक और भाई को देख वह भी जर्नलिज्म करना चाहती हैं।चार विषयों में पूरे 100 अंक किए हैं प्राप्तसौम्या ने अंग्रेजी में 100, इतिहास में 100, राजनीतिशास्त्र में 100, फिजिकल एजुकेशन में 100 में अंक हासिल किए हैं। अर्थशास्त्र में वह 97 अंक ही हासिल कर पाईं। उन्होंने कुल 497 अंक हासिल किए हैं। बावजूद इसके उन्होंने सीबीएसई का देहरादून रीजन टॉप किया है। इससे उनके परिजनों समेत विद्यालय के प्रबंधक मोहित, प्रधानाचार्य राजेश देवरानी समेत पूरे विद्यालय में खुशी का माहौल है।

Nandni sharma

Share
Published by
Nandni sharma

Recent Posts

हिंदुस्तान जिंक द्वारा स्वास्थ्य शिविरों से राजस्थान और उत्तराखंड के 1200 से अधिक ग्रामीण लाभान्वित –

  पंतनगर -हिंदुस्तान जिंक लिमिटेड की स्वास्थ्य सेवा परियोजना एवं सामुदायिक विकास कार्यक्रम के तहत ममता…

5 minutes ago

राजपुर क्षेत्र में अरबों रुपये की जमीन के सौदों में कथित धोखाधड़ी, तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज –

  , देहरादून:  राजपुर थाना क्षेत्र स्थित डोम गांव में करोड़ों-अरबों रुपये मूल्य की जमीनों की…

11 minutes ago

जेके मैक्स पेंट्स ने जेके नैचुरल्स ऑरा के साथ सस्टेनेबल पेंट्स में रखा कदम –

 देहरादून,  जेके मैक्स पेंट्स ने सस्टेनेबल पेंट्स का नया ब्रांड जेके नैचुरल्स लॉन्च किया है।…

17 minutes ago

आबकारी विभाग की दबिश से मचा हड़कंप, होमस्टे से शराब बरामद; एक गिरफ्तार –

 देहरादून। जनपद में अवैध शराब की बिक्री और तस्करी पर अंकुश लगाने के लिए आबकारी…

49 minutes ago

नकरौंदा के होमस्टे में आबकारी विभाग का छापा, अंग्रेजी-देशी शराब और बीयर बरामद; एक गिरफ्तार –

 देहरादून। जनपद में अवैध शराब की बिक्री और तस्करी पर अंकुश लगाने के लिए आबकारी…

55 minutes ago