Categories: hindiUttarakhand

उत्तराखंड: बजट खत्म होते ही 2900 PRD जवानों की ड्यूटी समाप्त, हजारों स्वयंसेवकों पर रोजगार का संकट – myuttarakhandnews.com

उत्तराखंड में प्रांतीय रक्षक दल (पीआरडी) स्वयंसेवकों से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है. बजट की कमी के चलते थानो और यातायात व्यवस्था में तैनात करीब 2900 पीआरडी जवानों की सेवाएं इस माह से समाप्त कर दी गई हैं. इससे बड़ी संख्या में स्वयंसेवकों के सामने रोजगार का संकट खड़ा हो गया है.
बताया जा रहा है कि वर्ष 2024 में चारधाम यात्रा के दौरान सुरक्षा, यातायात और व्यवस्था संचालन के लिए विभिन्न जिलों में पीआरडी स्वयंसेवकों की व्यापक तैनाती की गई थी. इसके लिए लगभग 32 करोड़ रुपये का बजट स्वीकृत किया गया था. हालांकि अब यह बजट समाप्त हो चुका है, जिसके चलते संबंधित जवानों को ड्यूटी से हटा दिया गया है.
सभी जिलों को निर्देश जारीनिदेशालय युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल की ओर से इस संबंध में सभी जिला युवा कल्याण अधिकारियों को निर्देश जारी कर दिए गए हैं. निर्देशों में स्पष्ट किया गया है कि बजट उपलब्ध न होने के कारण अतिरिक्त रूप से तैनात पीआरडी जवानों की सेवाएं आगे जारी रखना संभव नहीं है.
वर्तमान स्थिति की बात करें तो प्रदेश में कुल 10 हजार से अधिक पीआरडी स्वयंसेवक पंजीकृत हैं, जिनमें से अभी 7514 स्वयंसेवक विभिन्न विभागों में ड्यूटी पर कार्यरत हैं. इन स्वयंसेवकों की सेवाएं सचिवालय, विधानसभा, आबकारी विभाग, आरटीओ, मंडी समिति, जल संस्थान, शिक्षा विभाग और तकनीकी शिक्षा विभाग सहित कई सरकारी विभागों में ली जा रही हैं.
इन 7514 ड्यूटी पर तैनात पीआरडी स्वयंसेवकों में लगभग 6608 पुरुष और 908 महिलाएं शामिल हैं. हालांकि थानो और यातायात से हटाए गए 2900 जवानों की ड्यूटी समाप्त होने से विभागीय कार्यों और स्वयंसेवकों की आर्थिक स्थिति पर असर पड़ने की आशंका जताई जा रही है.
संगठन कर सकता है आंदोलनइस पूरे मामले को लेकर पीआरडी स्वयंसेवकों में नाराजगी भी देखने को मिल रही है. प्रांतीय रक्षक दल हित संगठन की आज बैठक प्रस्तावित है, जिसमें आगे की रणनीति और आंदोलन जैसे विकल्पों पर निर्णय लिया जाएगा. संगठन का कहना है कि लंबे समय से पीआरडी जवान सीमित मानदेय में सेवाएं दे रहे हैं और बजट समाप्ति के नाम पर ड्यूटी से हटाया जाना उनके साथ अन्याय है.

Nandni sharma

Share
Published by
Nandni sharma

Recent Posts

अमित शाह के दौरे और धनतेरस को लेकर देहरादून में ट्रैफिक प्लान जारी, कई रूट डायवर्ट

पार्किंग के लिए तय किए गए स्थान देहरादून। राजधानी देहरादून में शुक्रवार, 6 नवंबर को…

22 minutes ago

सरकारी जमीनों के हस्तांतरण पर कांग्रेस का हमला, राज्यपाल को सौंपा ज्ञापन –

 देहरादून,  उत्तराखंड में सरकारी जमीनों और बेशकीमती संपत्तियों के हस्तांतरण का मामला अब राजनीतिक तूल…

28 minutes ago

देवभूमि की संस्कृति और जनहित की आवाज बनेगी ‘भैरव वाणी’, पत्रिका एवं न्यूज पोर्टल का भव्य शुभारंभ –

 देहरादून। देवभूमि उत्तराखंड की संस्कृति, सनातन परंपराओं, क्षेत्रीय सरोकारों और जनहित से जुड़े मुद्दों को…

33 minutes ago

ग्राफिक एरा के फिल्म फेस्टिवल ‘हिमप्रवाह 3.0’ में ‘छौँ’ को मिला बेस्ट फिक्शनल फिल्म का खिताब –

देहरादून, । ग्राफिक एरा के फिल्म फेस्टिवल हिमप्रवाह 3.0 में ‘छौँ’ को बेस्ट फिक्शन फिल्म…

40 minutes ago

अमित शाह के दौरे और धनतेरस को लेकर देहरादून में ट्रैफिक प्लान जारी, कई रूट डायवर्ट

पार्किंग के लिए तय किए गए स्थान देहरादून। राजधानी देहरादून में शुक्रवार, 6 नवंबर को…

44 minutes ago

हर्बल कुंभ से जड़ी-बूटी आधारित खेती को मिलेगा बढ़ावा, किसानों की आर्थिकी होगी मजबूत: कृषि मंत्री गणेश जोशी –

  पौड़ी,  प्रदेश के कृषि एवं कृषक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने आज जनपद पौड़ी गढ़वाल…

59 minutes ago