Subscribe for notification

दरबार साहिब में मत्था टेकने पहुंचीं विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी, कोटद्वार में जल्द शुरू होगा SGRR आउट कैंपस – पर्वतजन

देहरादून। उत्तराखण्ड विधानसभा की अध्यक्ष श्रीमती ऋतु खंडूड़ी भूषण ने मंगलवार को श्री दरबार साहिब पहुंचकर मत्था टेका और श्री दरबार साहिब के सज्जादेगद्दी नशीन एवं श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय के प्रेसीडेंट श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज से शिष्टाचार भेंट कर आशीर्वाद प्राप्त किया।
इस अवसर पर श्री दरबार साहिब की परंपरा के अनुसार विधानसभा अध्यक्ष का स्मृति चिन्ह भेंट कर स्वागत किया गया। श्रीमती खंडूड़ी भूषण ने कहा कि श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज के मार्गदर्शन में श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय ने कोटद्वार में पैरामेडिकल एवं नर्सिंग कॉलेज की स्थापना कर एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। इससे कोटद्वार व आसपास के क्षेत्रों के युवाओं को उच्च शिक्षा के नए अवसर प्राप्त हो रहे हैं।
उन्होंने कोटद्वार में जल्द शुरू होने जा रहे SGRR यूनिवर्सिटी के आउट कैंपस को लेकर भी प्रसन्नता व्यक्त की और श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज का आभार जताया।भेंट के दौरान दोनों के बीच उत्तराखंड राज्य के समसामयिक विषयों पर भी विस्तार से चर्चा हुई। इसी क्रम में जानकारी दी गई कि झंडीचैड (कोटद्वार) क्षेत्र के 5 से 7 किलोमीटर दायरे में मानसिक रूप से दिव्यांग बच्चों के लिए विशेष मनोरोग चिकित्सा अभियान चलाया जाएगा।

यह अभियान श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय के मनोरोग एवं सामुदायिक चिकित्सा विभाग की संयुक्त टीम द्वारा संचालित होगा। प्रथम चरण में मानसिक विकारों के डेटा संग्रहण, कारणों और निदान पर कार्य किया जाएगा, जबकि दूसरे चरण में विशेषज्ञ चिकित्सक इन बच्चों का उपचार करेंगे।इसके अलावा निकट भविष्य में श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल द्वारा कोटद्वार क्षेत्र में विशाल कैंसर जागरूकता एवं निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर आयोजित किया जाएगा।श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज ने विधानसभा अध्यक्ष को SGRR यूनिवर्सिटी, श्री गुरु राम राय इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल एंड हेल्थ साइंसेज, श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल और SGRR एजुकेशन मिशन के माध्यम से किए जा रहे जनकल्याण कार्यों की जानकारी दी।विधानसभा अध्यक्ष श्रीमती ऋतु खंडूड़ी भूषण ने चिकित्सा, स्वास्थ्य एवं शिक्षा के क्षेत्र में SGRR संस्थानों के उल्लेखनीय योगदान की सराहना की और श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज को संस्थानों के उत्कृष्ट संचालन हेतु बधाई दी।

Sapna Rani

Recent Posts

Proposal on ‘inclusive & disaster-sensitive development’ of Mussoorie submitted to CM

By Sunil SonkarMussoorie, 16 Feb: Advocate and BJP youth leader Aryan Dev Uniyal met Chief…

9 hours ago

GMVN to revise tariffs ahead of Char Dham Yatra: Jain

Prateek Jain takes charge as MD, GMVN By Arun Pratap SinghGarhwal Post Bureau Dehradun, 16…

10 hours ago

Public response to Cong protest was poor: Deepti Rawat

my uttarakhand news Bureau Dehradun, 16 Feb: BJP state general secretary Deepti Rawat Bhardwaj today…

10 hours ago

Drishti Eye Institute launches most advanced Retina Imaging System in Doon

my uttarakhand news Bureau Dehradun, 16 Feb: Drishti Eye Institute marked a significant milestone in…

10 hours ago