Subscribe for notification

दो राज्यों से बनाए फर्जी सर्टिफिकेट, सहायक अध्यापक निलंबित — शिक्षा विभाग ने शुरू की कड़ी जांच – पर्वतजन

ऊधमसिंह नगर — शिक्षा विभाग में फर्जी दस्तावेजों के सहारे नौकरी हासिल करने का चौंकाने वाला मामला सामने आया है। बाजपुर क्षेत्र के हरसान राजकीय प्राथमिक विद्यालय में तैनात सहायक अध्यापक शोभित सिंह को प्रमाणपत्रों में गड़बड़ी पकड़े जाने पर तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।
शोभित सिंह मूल रूप से रामपुर (उत्तर प्रदेश) का निवासी है। आरोप है कि उसने नियुक्ति के समय उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड दोनों राज्यों से निवास प्रमाणपत्र और ईडब्ल्यूएस श्रेणी प्रमाणपत्र बनवाए थे। प्रारंभिक जांच में उसके दस्तावेज संदिग्ध पाए गए, जिसके बाद जिला शिक्षा अधिकारी (प्रा.शिक्षा) हरेंद्र कुमार मिश्रा की ओर से निलंबन आदेश जारी कर दिया गया।
भर्ती प्रक्रिया में बड़ा खुलासा

बीते वर्ष जिले में सहायक अध्यापकों की भर्ती के लिए 309 पद स्वीकृत हुए थे, जिनमें से 256 अभ्यर्थियों को नियुक्ति दी गई थी। जांच में यह तथ्य सामने आया है कि लगभग 40 शिक्षक अभ्यर्थियों ने दो अलग-अलग राज्यों से प्रमाणपत्र जमा कर नियुक्ति हासिल की। ऐसे सभी अभ्यर्थियों को नोटिस भेजे जा चुके हैं और उनके मूल दस्तावेजों की विस्तृत जांच प्रक्रिया जारी है।
डीईओ मिश्रा ने बताया कि शिक्षा विभाग इस मामले में सख्त रुख अपनाए हुए है। जिन भी अभ्यर्थियों के दस्तावेज अवैध या फर्जी पाए जाएंगे, उनके खिलाफ भी कार्रवाई तय है। उन्होंने स्पष्ट किया कि विभाग पूरी पारदर्शिता के साथ एक-एक नियुक्ति और प्रमाणपत्र की जांच कर रहा है।

Sapna Rani

Recent Posts

अवैध निर्माणों पर एमडीडीए सख्त, ऋषिकेश–डोईवाला में ध्वस्तीकरण और सीलिंग की कार्रवाई

अवैध निर्माण किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं- एमडीडीए उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी देहरादून। मसूरी-देहरादून विकास…

23 minutes ago