उत्तराखंड में फिलहाल मौसम स्थिर, ठंड बढ़ने में होगी देरी – पर्वतजन

उत्तराखंड में मौसम का मिजाज इन दिनों लगातार उतार-चढ़ाव वाला बना हुआ है। पहाड़ों में हुई बारिश और ऊंचाई वाले स्थानों पर पड़ी बर्फ का असर अब तराई–दून तक महसूस होने लगा है, जिसके चलते सुबह-शाम की ठंड में हल्का इज़ाफा दर्ज किया जा रहा है। वहीं मौसम विज्ञान विभाग ने राज्य में अगले कुछ दिनों तक किसी भी बड़े बदलाव की संभावना से इंकार किया है।
मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक डॉ. सी.एस. तोमर ने बताया कि फिलहाल भूमध्य रेखा के पास स्थित समुद्री क्षेत्र में ‘ला नीना’ स्थिति अभी कमजोर अवस्था में है और यह पैटर्न अभी स्थिर नहीं है। वायुमंडलीय दबाव भी सक्रिय बना हुआ है। ऐसे में नवंबर की शुरुआत में तापमान सामान्य से कुछ अधिक रहने की संभावना है, यानी सर्दी पूरी तरह सेट होने में अभी थोड़ा समय और लग सकता है। हालांकि यदि पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होता है तो तापमान में अचानक गिरावट भी संभव है।
मौसम पूर्वानुमान के अनुसार 7 से 10 नवंबर के बीच पूरे प्रदेश में मौसम शुष्क रहने की उम्मीद है। ज्यादातर स्थानों पर आकाश साफ रहने का अनुमान है, जबकि मैदानों में सुबह हल्का कुहासा दिखाई दे सकता है। देहरादून में भी मौसम खुला रहेगा। शहर का अधिकतम तापमान लगभग 28 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम करीब 14 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना जताई गई है।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK No thanks