Categories: hindiUttarakhand

हरिद्वार में पुरानी रंजिश में हमला, घर में घुसकर बोला धावा; 6 लोग हुए घायल – myuttarakhandnews.com

खानपुर(हरिद्वार)। क्षेत्र के गिद्दावाली गांव में पुरानी रंजिश में तीन लोगों ने घर में घुसकर परिवार पर हमला कर दिया। हमले में तीन महिलाओं समेत छह लोग घायल हो गए। पुलिस ने तहरीर के आधार पर तीनों आरोपितों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कर जांच शुरु कर दी है। गांव गिद्दावाली निवासी पूजा ने थाने में दी तहरीर में बताया कि शनिवार सुबह उनके पति सोनू कुमार गांव के ही कुछ व्यक्तियों के साथ घर पर बैठकर बातचीत कर रहे थे।
इसी दौरान गांव के ही सोमपाल अपने दीपक और बंटी को लेकर हाथों में धारदार हथियार और लाठी-डंडे लेकर घर में घुस आए। इन लोगों ने गाली-गलौज करते हुए परिवार पर हमला कर दिया। हमले में वह और पति सोनू कुमार, पुत्र कार्तिक, पुत्री खुशी, देवर सचिन व देवरानी अंजलि घायल हो गए। हमलावरों ने धारदार हथियारों से उनके पति पर हमला कर दिया।
वह बेहोश हो गए। हमलावर जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक गोविंद कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच-पड़ताल की जा रही है।

Nandni sharma

Share
Published by
Nandni sharma

Recent Posts

उच्च शिक्षा मंत्री डाॅ. रावत ने नवनियुक्त केन्द्रीय शिक्षा मंत्री प्रहलाद जोशी से की मुलाकात

459 करोड़ से एचएनबी गढ़वाल विश्वविद्यालय में अनुसंधान संरचना होगी सुदृढ- रावत  एनआईटी श्रीनगर के…

1 minute ago

कोई भी पात्र मतदाता मतदाता सूची में शामिल होने से वंचित न रहे- जिलाधिकारी

जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी ने सहसपुर विधानसभा क्षेत्र के पोलिंग बूथों का निरीक्षण कर एसआईआर आपत्ति…

1 hour ago

उत्तराखंड में कुदरत का कहर: उफान पर गंगा और अलकनंदा, 132 सड़कें बंद, 5 जिलों में येलो अलर्ट जारी

देहरादून: उत्तराखंड में मानसून की प्रचंड बारिश ने जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त कर दिया है।…

1 hour ago

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में आयोजित हुई वन भूमि हस्तांतरण की बैठक

जिलाधिकारी ने लंबित प्रकरणों में तेजी, समयबद्ध फॉलोअप और विभागीय समन्वय सुनिश्चित करने के दिए…

2 hours ago

देवप्रयाग-पौड़ी मार्ग पर दर्दनाक हादसा, 250 मीटर गहरी खाई में गिरी बोलेरो, 5 की मौत

एक गंभीर घायल टिहरी। टिहरी जिले के देवप्रयाग-पौड़ी मार्ग पर एक दर्दनाक सड़क हादसे में…

2 hours ago