Categories: hindiUttarakhand

आज उत्तराखंड के छह जिलों में खतरे का अलर्ट, अलकनंदा चेतावनी से ऊपर; बदरीनाथ हाईवे बंद – myuttarakhandnews.com

देहरादून। उत्तराखंड में वर्षा के दौर जारी हैं और पहाड़ से मैदान तक बादल मंडरा रहे हैं। मौसम विभाग ने आज देहरादून, टिहरी, रुद्रप्रयाग, पिथौरागढ़, बागेश्वर और नैनीताल जिलों के लिए यलो अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में कहीं-कहीं भारी वर्षा होने की आशंका जताई गई है। इसके अलावा प्रदेश के पर्वतीय जिलों में कुछ स्थानों पर गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने और वर्षा के तीव्र से अति तीव्र दौर आने की चेतावनी भी दी गई है।
चमोली में शनिवार रात से जारी बारिश रविवार को थमी। यहां बदरीनाथ हाईवे नंदप्रयाग व पागलनाला में तड़के से बंद था, जिसे बाद में खोल दिया गया। जिले में 30 ग्रामीण सड़कें बंद हैं। वहीं बारिश के डर से किमाणा गांव में ग्रामीण रातभर जग रहे। यहां भूस्खलन ने परेशानी बढ़ाई।
अलकनंदा चेतावनी स्तर से ऊपर, बदरीनाथ हाईवे सिरोबगड़ में बंदरुद्रप्रयाग। जनपद में लगातार मौसम खराब बना हुआ है। रविवार सुबह जारी जिला आपातकालीन परिचालन केन्द्र की रिपोर्ट के अनुसार जनपद में बादल और कोहरा छाया हुआ है। बीते 24 घंटे में रुद्रप्रयाग में 22 मिमी, ऊखीमठ में 53.30 मिमी तथा जखोली में 25 मिमी वर्षा दर्ज की गई।
सुबह 7 बजे की रिपोर्ट के अनुसार अलकनंदा नदी का जलस्तर 626.15 मीटर दर्ज किया गया, जो 626.00 मीटर के चेतावनी स्तर से ऊपर बह रहा है। हालांकि यह अभी 627.00 मीटर के खतरे के निशान से नीचे है। वहीं मंदाकिनी नदी का जलस्तर 624.95 मीटर, गंगानगर में 800.20 मीटर तथा गौरीकुंड में 1973.95 मीटर दर्ज किया गया, जो अपने-अपने चेतावनी स्तर से नीचे हैं।
अलकनंदा नदी के चेतावनी स्तर से ऊपर बहने के मद्देनजर जिला प्रशासन ने नगर पालिका परिषद और नगर पंचायतों के माध्यम से लाउडस्पीकर द्वारा लगातार लोगों को नदी तटों से दूर रहने और अनावश्यक रूप से नदी के समीप न जाने की अपील की है, ताकि किसी भी संभावित दुर्घटना से बचा जा सके। सड़क मार्गों की बात करें तो राष्ट्रीय राजमार्ग-107 सिरोबगड़ में एक स्थान पर बंद है। इसके अलावा लोक निर्माण विभाग के 6, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के 6 तथा एनपीसीसी का 1 मोटर मार्ग अवरुद्ध है।
जिला प्रशासन ने सभी संबंधित विभागों को किसी भी प्राकृतिक आपदा से निपटने के लिए पूरी तरह सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं तथा आमजन से अपील की है कि किसी भी आपदा, दुर्घटना या मार्ग अवरुद्ध होने की सूचना तत्काल जिला आपातकालीन परिचालन केन्द्र को दें।
यमुनोत्री हाईवे कई जगहों पर बंदउत्तरकाशी। जिला मुख्यालय उत्तरकाशी में हल्के बादलों के बीच धूप खिली है। गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग यातायात सुचारू है, जबकि यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पालीगाड़, स्याना चट्टी, बाडिया, हनुमान चट्टी, राणाचट्टी, झज्जरगाड़, जंगल चट्टी में मलबा व बोल्डर आने से बाधित है। एनएच बड़कोट की ओर से मार्ग पर यातायात बहाल करने का प्रयास किया जा रहा है।

Nandni sharma

Share
Published by
Nandni sharma

Recent Posts

मुख्यमंत्री ने पुलिस स्मृति दिवस पर शहीद जवानों को दी श्रद्धांजलि, परिजनों को किया सम्मानित

मुख्यमंत्री ने पुलिस विभाग के सुदृढ़ीकरण और कार्मिकों के कल्याण के लिए की आठ घोषणाएं…

26 minutes ago

विशेष दिव्यांग शिविर में 42 दिव्यांगजनों के दिव्यांगता प्रमाण पत्र बनाए गए, 07 नए बैंक खाते खोले गए

देहरादून। जिलाधिकारी देहरादून के निर्देशों के क्रम में बुधवार दिनांक 21 अक्टूबर, 2026 को गांधी…

1 hour ago

23 अक्टूबर से शुरू होगी ईवीएम, वीवीपैट एवं कंट्रोल यूनिट की प्रथम स्तरीय जांच

एडीएम ने तैयारियों की समीक्षा कर सुरक्षा, अग्निशमन और स्वास्थ्य व्यवस्थाएं समय पर सुनिश्चित करने…

2 hours ago

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने गोर्खाली समाज के वरिष्ठजनों से लिया आशीर्वाद, दशैं एवं विजयादशमी की दी शुभकामनाएं

देहरादून। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने आज नया गांव और जोहड़ी क्षेत्र में दशहरा (विजयादशमी)…

2 hours ago

भाजपा सरकार की नीतियों के विरोध में कल से सड़क पर उतरेगी कांग्रेस, गैरसैंण में जुटेंगे नेता – myuttarakhandnews.com

देहरादून: उत्तराखंड में प्रदेश के ज्वलंत मुद्दों और भाजपा सरकार की नीतियों के विरोध में…

2 hours ago