देहरादून। खेल और सामाजिक जागरूकता के संगम को नई पहचान देने की दिशा में दून यूथ फाउंडेशन ने ‘डी.ए.डी. 2.0 – देहरादून अगेंस्ट ड्रग्स मैराथन 2026’ का आधिकारिक शुभारंभ कर दिया है। स्मार्ट बाज़ार स्टोर, कपूर टावर में आयोजित प्रेस वार्ता एवं पोस्टर लॉन्च कार्यक्रम में मैराथन का आधिकारिक पोस्टर जारी किया गया। इस दौरान स्मार्ट बाज़ार को आयोजन का टाइटल स्पॉन्सर घोषित किया गया।
आयोजकों ने बताया कि 27 सितंबर 2026 को आयोजित होने वाली इस मैराथन में 3 किलोमीटर, 5 किलोमीटर और 10 किलोमीटर की दौड़ श्रेणियां होंगी। प्रतियोगिता का उद्देश्य युवाओं, खिलाड़ियों, फिटनेस प्रेमियों और आम नागरिकों को एक मंच पर लाकर नशा-मुक्त समाज, स्वस्थ जीवनशैली और जन-जागरूकता का संदेश देना है।
कार्यक्रम में यह भी घोषणा की गई कि सुशीला इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज़ आयोजन का मेडिकल पार्टनर, चेकर रेस टाइमिंग पार्टनर तथा केन्को इंटरनेशनल मैनेजमेंट पार्टनर की भूमिका निभाएगा।
दून यूथ फाउंडेशन के चेयरमैन एवं संस्थापक आकिब अहमद, महासचिव अनस बेग, वाइस प्रेसिडेंट आशीष रावत और कोषाध्यक्ष आतिफ हुसैन ने संयुक्त रूप से कहा कि डी.ए.डी. 2.0 केवल एक मैराथन नहीं, बल्कि युवाओं को नशे से दूर रखने और उन्हें सकारात्मक एवं अनुशासित जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करने वाला सामाजिक अभियान है।
आकिब अहमद ने कहा कि खेल और फिटनेस के माध्यम से युवाओं को नई दिशा देना इस पहल का प्रमुख उद्देश्य है। उन्होंने इसे युवाओं को नशे के खिलाफ एकजुट करने वाला जन-आंदोलन बताया।
स्मार्ट बाज़ार की ओर से मुक्ता भटनागर एवं राहुल चंदर ने इस अभियान के प्रति अपनी प्रतिबद्धता जताते हुए कहा कि संस्था स्वस्थ समाज और सामुदायिक विकास से जुड़े अभियानों में सहयोग के लिए सदैव तत्पर है।
कार्यक्रम में कपूर टावर के स्वामी माणिक कपूर विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे। उन्होंने युवाओं को खेलों और सकारात्मक गतिविधियों से जोड़ने के प्रयासों की सराहना की। इस अवसर पर बिल्डर पंकज रामगोलिया, एडवोकेट आमिर, आसिफ अहमद, अनन्या गुरुंग, सोहानी, प्राचल सहित अनेक गणमान्य अतिथि, मीडिया प्रतिनिधि, सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स और सहयोगी संस्थाओं के सदस्य उपस्थित रहे।
आयोजकों ने उम्मीद जताई कि यह मैराथन खेल भावना के साथ-साथ समाज में नशे के खिलाफ मजबूत जन-जागरूकता का संदेश देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।
हल्द्वानी। वीकेंड पर कैंची धाम में दर्शन के लिए सुबह से ही श्रद्धालुओं की आवाजाही…
देहरादून। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मशहूर सिंगर दलेर मेहंदी को फोन किया।…
पिथौड़ागढ़; उत्तराखंड के पिथौरागढ़ में आज (25 अक्टूबर) भूकंप के झटके महसूस किए गए. नेशनल…
By Arun Pratap Singh my uttarakhand news Bureau Dehradun, 24 Oct: Political tensions appeared to…
my uttarakhand news Bureau DEHRADUN, 24 Oct: At the Education World Awards (India School Rankings…
my uttarakhand news Bureau Dehradun, 24 Oct: Senior BJP leader and Vikasnagar MLA, Munna Singh…