देहरादून: कुछ दिन पूर्व सोशल मीडिया के माध्यम से सभी थानों में बम धमाके किए जाने की धमकी मिलने के बाद दून पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड में है। एसएसपी देहरादून प्रमेन्द्र सिंह डोबाल के निर्देश पर आमजन की सुरक्षा के दृष्टिगत पूरे जनपद में लगातार सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।
देर रात और सुबह तड़के से सभी क्षेत्राधिकारियों के नेतृत्व में पुलिस की अलग-अलग टीमें शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक आने-जाने वाले वाहनों की आकस्मिक जांच कर रही हैं। अभियान के दौरान संदिग्ध रूप से घूम रहे व्यक्तियों से पूछताछ की जा रही है। उनके सत्यापन संबंधी विवरण भी जांचे जा रहे हैं।
अंतरराज्यीय और अंतर्जनपदीय बॉर्डरों के साथ-साथ आंतरिक मार्गों पर भी पुलिस द्वारा विशेष निगरानी रखी जा रही है। संदिग्ध वाहनों और व्यक्तियों की गहन जांच की जा रही है ताकि किसी भी संभावित खतरे को समय रहते रोका जा सके।
पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी स्वयं अपने-अपने क्षेत्रों में मौजूद रहकर चेकिंग अभियान और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा ले रहे हैं।
Post Views: 3
Post navigation
चमोली ( प्रदीप लखेड़ा )जनपद चमोली में एक बार फिर मौसम ने करवट बदली है।…
चमोली ( प्रदीप लखेड़ा )वर्तमान में प्रचलित चारधाम यात्रा एवं पितृ पक्ष के चलते श्री…
Dinesh Arya, the BJP candidate, has been elected unopposed as a Rajya Sabha MP from…
देहरादून। परम पूज्य वात्सल्यमयी आर्यिका रत्न श्री 105 पूर्णमति माताजी के पावन सानिध्य में सकल…
देहरादून, एसएसपी देहरादून के नेतृत्व में दून पुलिस आमजन की सुरक्षा के लिए लगातार मुस्तैद…
PIONEER EDGE NEWS SERVICE/ Dehradun Bharatiya Janata Party candidate for the Rajya Sabha seat from…