नैनीताल। नैनीताल घूमने आई दिल्ली की एक युवती के साथ सनसनीखेज घटना सामने आई है। आरोप है कि टैक्सी चालक ने युवती को अगवा कर दुष्कर्म का प्रयास किया और विरोध करने पर उसके साथ मारपीट कर घायल कर दिया। किसी तरह आरोपी के चंगुल से छूटकर युवती नंगे पैर ही जंगल की ओर भाग निकली और पूरी रात डर के साये में जंगल में छिपकर बिताई।
पीड़िता ने बताया कि आरोपी नशे में धुत था और उसने उसका फोन भी छीन लिया था। युवती पूरी रात सड़क के नीचे बने एक कलवर्ट में डरी-सहमी बैठी रही। सुबह किसी तरह हिम्मत जुटाकर वह बल्दियाखान क्षेत्र में एक महिला के पास पहुंची और पूरी घटना बताई। इस दौरान उसने करीब आठ घंटे तक संघर्ष करते हुए खुद को बचाए रखा।
प्रकृति प्रेम के कारण आई थी नैनीताल
युवती ने बताया कि वह प्रकृति प्रेमी है और अक्सर शांत स्थानों पर घूमने जाती है। इसी वजह से वह नैनीताल घूमने आई थी। उसे उम्मीद थी कि पहाड़ों की शांति और लोगों की सादगी उसे सुकून देगी, लेकिन रास्ते में जो हुआ उसने उसे अंदर तक झकझोर दिया।
नशे में धुत चालक ने छीना फोन
पीड़िता के अनुसार, उसने गुरुवार को हल्द्वानी निवासी दीपक बोरा की टैक्सी किराये पर ली थी। नैनीताल से करीब 12 किलोमीटर पहले आरोपी चालक ने कार को पटवाडांगर मार्ग पर जंगल की ओर मोड़ लिया। विरोध करने पर उसने कार तेज भगा दी और करीब दो किलोमीटर आगे ले जाकर जबरदस्ती करने की कोशिश की। इसी दौरान आरोपी ने युवती का फोन भी छीन लिया।
नंगे पैर भागकर जंगल में छिपी
घटना के दौरान दोनों के बीच हाथापाई भी हुई। युवती किसी तरह टैक्सी से उतरकर नंगे पैर ही जंगल की ओर भाग निकली। आरोपी ने कुछ दूरी तक उसका पीछा भी किया, लेकिन युवती सड़क के नीचे बने एक कलवर्ट में छिप गई और पूरी रात वहीं छिपी रही।
हर आहट पर धड़कने लगता था दिल
युवती ने बताया कि उसे बिल्कुल अंदाजा नहीं था कि जिस टैक्सी ड्राइवर पर वह भरोसा कर रही है, उसके इरादे गलत हैं। उस समय उसके मन में बस एक ही ख्याल था कि किसी तरह हैवान के चंगुल से बचना है। डर और ठंड के बीच हर आहट पर उसका दिल जोर-जोर से धड़कने लगता था, लेकिन उसने हिम्मत नहीं हारी।
‘प्रकृति ने ही बचाया’
पीड़िता ने भावुक होकर कहा कि वह प्रकृति से बेहद लगाव रखती है और शायद उसी प्रकृति ने उसे अपनी गोद में छिपाकर उस हैवान से बचा लिया। सुबह उजाला होने पर उसने हिम्मत जुटाई और सड़क की ओर निकलकर मदद मांगी।
बल्दियाखान में एक महिला को पूरी घटना बताने के बाद गांव के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने युवती की शिकायत पर मामला दर्ज कर आरोपी टैक्सी चालक को गिरफ्तार कर लिया है।
Post Views: 1
Post navigation
हल्द्वानी। वीकेंड पर कैंची धाम में दर्शन के लिए सुबह से ही श्रद्धालुओं की आवाजाही…
देहरादून। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मशहूर सिंगर दलेर मेहंदी को फोन किया।…
पिथौड़ागढ़; उत्तराखंड के पिथौरागढ़ में आज (25 अक्टूबर) भूकंप के झटके महसूस किए गए. नेशनल…
By Arun Pratap Singh my uttarakhand news Bureau Dehradun, 24 Oct: Political tensions appeared to…
my uttarakhand news Bureau DEHRADUN, 24 Oct: At the Education World Awards (India School Rankings…
my uttarakhand news Bureau Dehradun, 24 Oct: Senior BJP leader and Vikasnagar MLA, Munna Singh…