हरिद्वार : अमित शाह शनिवार को हरिद्वार दौरे पर रहेंगे, जहां उनका करीब सवा चार घंटे का कार्यक्रम तय किया गया है। इस दौरान वे वैरागी द्वीप में आयोजित नूतन न्याय संहिता पर राज्य स्तरीय प्रदर्शनी का उद्घाटन करेंगे, जनसभा को संबोधित करेंगे और पार्टी के शीर्ष नेताओं के साथ बैठक भी करेंगे।
दौरे को लेकर शुक्रवार को दिनभर पुलिस और प्रशासन की टीमें तैयारियों में जुटी रहीं और कार्यक्रम स्थल पर व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया गया।
तय कार्यक्रम के अनुसार केंद्रीय गृह मंत्री दोपहर 12:15 बजे जॉली ग्रांट हवाई अड्डा पहुंचेंगे। इसके बाद 12:30 बजे वे हेलीकॉप्टर से गुरुकुल कांगरी हेलीपैड पहुंचेंगे। यहां से 12:40 बजे वे कार्यक्रम स्थल वैरागी द्वीप पहुंचेंगे।
इसके बाद वे 1:55 बजे तक वैरागी कैंप में आयोजित जनसभा को संबोधित करेंगे। दोपहर 2:00 बजे से 2:30 बजे तक का समय आरक्षित रखा गया है।
इसके बाद 2:30 बजे से 3:00 बजे तक केंद्रीय गृह मंत्री वैरागी कैंप में नूतन न्याय संहिता पर राज्य स्तरीय प्रदर्शनी का उद्घाटन और अवलोकन करेंगे। वहीं 3:00 से 3:30 बजे तक वे उत्तराखंड सरकार की विकास प्रदर्शनी का उद्घाटन करेंगे।
कार्यक्रम के बाद 3:30 बजे वे वैरागी कैंप से प्रस्थान कर 3:40 बजे एक निजी होटल पहुंचेंगे, जहां पार्टी के शीर्ष नेताओं के साथ बैठक करेंगे। इसके बाद 4:45 बजे वे वापस जॉली ग्रांट हवाई अड्डा के लिए रवाना हो जाएंगे।
Post Views: 1
Post navigation
राजस्व न्यायालयों के अभिलेख नियमित रूप से अपडेट रखने और समनों की समयबद्ध तामील के…
Kainchi Dham News: वीकेंड पर कैंची धाम समेत नैनीताल के पर्यटन स्थलों पर बढ़ी भीड़,…
जिला कारागार में विधिक जागरूकता शिविर, नशे के दुष्प्रभावों पर बंदियों ने नाटक के जरिए…
जिला योजना से 20 लाख की लागत से हुआ मरम्मत एवं पुनर्निर्माण कार्य पौड़ी- गांधी…
पंचकूला – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को पंचकूला के ताऊ देवीलाल क्रिकेट स्टेडियम…
PIONEER EDGE NEWS SERVICE/ Dehradun Chief minister Pushkar Singh Dhami has said that the struggle…