रेलवे स्टेशन के महिला शौचालय में साढ़े चार साल की एक मासूम के साथ दुष्कर्म के प्रयास – myuttarakhandnews.com

हरिद्वार: रेलवे स्टेशन के महिला शौचालय में साढ़े चार साल की एक मासूम के साथ दुष्कर्म के प्रयास का शर्मनाक मामला सामने आया है।
 
बच्ची का परिवार तीर्थयात्रा से अपने घर शिवपुरी, मध्य प्रदेश लौट रहा था। रेलवे स्टेशन के महिला शौचालय में लघु शंका के दौरान मासूम को एक युवक ने गलत नीयत से पकड़ लिया।
मासूम के शोर मचाने पर पिता व अन्य यात्रियों ने दरवाजा तोड़ा। भीड़ से छूटकर फरार हुए आरोपित को जीआरपी की टीम ने चंद घंटों में गिरफ्तार कर लिया।
जीआरपी की पुलिस अधीक्षक अरुणा भारती ने बताया कि मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले के रहने वाले दंपती अपनी साढ़े चार साल की बेटी के साथ उज्जैन, खाटू श्याम राजस्थान, वैष्णो देवी दर्शन के बाद हरिद्वार व ऋषिकेश होकर घर लौट रहे थे।
हरिद्वार रेलवे स्टेशन पर ट्रेन का इंतजार करने के दौरान बच्ची ने शौचालय जाने को कहा। पिता ने टिकट घर के पास बने महिला शौचालय में भेज दिया और खुद कुछ दूरी पर खड़े हो गए।
कुछ मिनट बाद अंदर से बच्ची के चिल्लाने की आवाज सुनकर पिता व अन्य यात्री दौड़कर शौचालय पहुंचे। अंदर से शौचालय का दरवाजा बंद था।
झांकने पर युवक के पैर नजर आए। अनहोनी की आशंका भांपते हुए सभी ने मिलकर दरवाजा तोड़ा तो एक युवक ने मासूम को गलत नीयत से पकड़ा हुआ था।
पिता व यात्रियों ने मासूम को छुड़ाया और आरोपित को पकड़कर बाहर खींचा। पिटाई के दौरान वह छूटकर भाग निकला।
सूचना पर जीआरपी प्रभारी निरीक्षक बिपिन चंद्र पाठक टीम सहित पहुंचे और घटना की जानकारी लेकर आरोपित की तलाश शुरू कर दी गई। मशक्कत के बाद टीम ने रेलवे स्टेशन के पास से ही आरोपित को ढूंढकर दबोच लिया।
आरोपी यश यादव गिरफ्तार है, UP के गाजीपुर का रहने वाला है और उम्र सिर्फ 19 साल है पोक्सो व अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपित को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया।
पिता से लिपट गई मासूम
पुलिस ने बताया कि शौचालय जाने पर मासूम को पता था कि पिता पास में ही खड़े हैं, लेकिन आरोपित शायद बच्ची को अकेले शौचालय में जाते हुए देख चुका था।
 
वह चुपचाप महिला शौचालय पहुंचा और अंदर से चटखनी बंद कर ली। बच्ची कुछ समझ ही नहीं पाई कि वह कौन है और क्या चाहता है।
 
दुष्कर्म का प्रयास करने पर वह चीखने लगी। इसके बाद बच्ची के पिता व अन्य यात्रियों ने दरवाजा तोड़कर उसे बाहर निकाला तो चेहरे पर दहशत साफ नजर आ रही थी। पिता ने उसे गोद में उठा लिया और वह पिता से लिपटकर रो पड़ी

Post Views: 1

Post navigation

pooja Singh

Share
Published by
pooja Singh

Recent Posts

आज गैरसैंण पहुंचेगी धामी सरकार,7 हजार करोड़ के बजट पर चर्चा, कांग्रेस ने बनाई सरकार को घेरने की रणनीति

देहरादून। उत्तराखंड की ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण में 27 अक्टूबर से शुरू होने वाले विधानसभा सत्र…

25 minutes ago

विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी प्रीमियर लीग विद्यार्थियों में नवाचार और वैज्ञानिक सोच को बढ़ावा देने का महत्वपूर्ण मंच: गणेश जोशी

देहरादून में द्वितीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी प्रीमियर लीग-2026 का शुभारंभ, 13 जनपदों के विद्यार्थियों ने…

15 hours ago

बड़ी खबर : अभिनेत्री उर्मिला सनावर सहारनपुर से गिरफ्तार, 5 करोड़ की रंगदारी मांगने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप

हरिद्वार पुलिस की कार्रवाई, पूर्व विधायक सुरेश राठौर की पुत्री की शिकायत पर रानीपुर कोतवाली…

16 hours ago

मुख्यमंत्री धामी ने किया पिथौरागढ़ मेडिकल कॉलेज का स्थलीय निरीक्षण

इसी शैक्षणिक सत्र से मेडिकल कॉलेज में 50 MBBS सीटों पर प्रवेश प्रक्रिया शुरू निर्माण…

16 hours ago

धामी सरकार में सचिवालय की बढ़ेंगी सुविधाएं, 59.34 करोड़ से बन रहा छह मंजिला भवन

मार्च 2027 तक निर्माण पूरा करने का लक्ष्य, बेसमेंट में 125 वाहनों की पार्किंग और…

16 hours ago