Categories: hindiUttarakhand

उत्तराखंड में 20 हजार से ज्यादा बूथ लेवल एजेंट तैनात, निर्वाचन आयोग ने मांगा शत-प्रतिशत लक्ष्य – myuttarakhandnews.com

आगामी मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान से पहले उत्तराखंड में चुनावी तैयारियां जोर पकड़ने लगी हैं. भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों के तहत मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बी.वी.आर.सी. पुरुषोत्तम की सक्रिय पहल के बाद प्रदेश के राष्ट्रीय राजनीतिक दलों ने अब तक कुल 20,863 बूथ लेवल एजेंट्स (बीएलए) की नियुक्ति कर दी है. यह आंकड़ा इस बात का संकेत है कि जमीनी स्तर पर चुनावी मशीनरी को दुरुस्त करने की कोशिशें रंग लाने लगी हैं.
अगर दलवार आंकड़ों पर नजर डालें तो भारतीय जनता पार्टी ने सबसे अधिक 10,551 बीएलए नियुक्त किए हैं, जो कुल लक्ष्य का 89 प्रतिशत है. इंडियन नेशनल कांग्रेस ने 9,869 बीएलए तैनात कर 84 प्रतिशत का आंकड़ा छुआ है. इसके अलावा सीपीआई (एम) ने 326 और बहुजन समाज पार्टी ने 117 बीएलए की नियुक्ति की है. प्रदेश के 13 जिलों में से 5 जिले ऐसे हैं जहां भाजपा और कांग्रेस — दोनों ही दलों ने अपने-अपने सभी बूथों पर शत-प्रतिशत बीएलए तैनात कर दिए हैं.
क्यों जरूरी है बीएलए की भूमिकादरअसल, बूथ लेवल एजेंट राजनीतिक दलों और चुनाव आयोग के बीच की वह कड़ी है जो जमीन पर काम करती है. विशेष गहन पुनरीक्षण यानि SIR के दौरान मतदाता सूची को दुरुस्त करने में इन्हीं एजेंटों की भूमिका सबसे अहम मानी जाती है. नए मतदाताओं को जोड़ना, गलत या दोहरी प्रविष्टियों को हटाना, मृत या स्थानांतरित मतदाताओं के नाम हटवाना यह सब काम बीएलए के सक्रिय सहयोग के बिना संभव नहीं होता.
मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की शत-प्रतिशत नियुक्ति की अपीलडॉ. बी.वी.आर.सी. पुरुषोत्तम ने राजनीतिक दलों द्वारा की गई इस प्रगति की सराहना करते हुए कहा कि आयोग के निर्देश पर सभी मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय दलों के साथ बैठक कर उन्हें जल्द से जल्द शत-प्रतिशत बीएलए नियुक्त करने का अनुरोध किया गया था. उसी का नतीजा है कि अधिकांश दलों ने बड़ी संख्या में नियुक्तियां कर दी हैं.
उन्होंने शेष बचे बूथों पर भी जल्द नियुक्ति पूरी करने की अपील दोहराई है, ताकि SIR अभियान बिना किसी रुकावट के पूरी पारदर्शिता के साथ चलाया जा सके. यह पूरी कवायद इस बात की तैयारी है कि जब अगली बार मतदाता सूची का पुनरीक्षण हो, तो कोई पात्र मतदाता सूची से बाहर न रह जाए और मतदान प्रक्रिया की विश्वसनीयता और भी मजबूत हो.

Nandni sharma

Share
Published by
Nandni sharma

Recent Posts

आज गैरसैंण पहुंचेगी धामी सरकार,7 हजार करोड़ के बजट पर चर्चा, कांग्रेस ने बनाई सरकार को घेरने की रणनीति

देहरादून। उत्तराखंड की ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण में 27 अक्टूबर से शुरू होने वाले विधानसभा सत्र…

2 hours ago

विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी प्रीमियर लीग विद्यार्थियों में नवाचार और वैज्ञानिक सोच को बढ़ावा देने का महत्वपूर्ण मंच: गणेश जोशी

देहरादून में द्वितीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी प्रीमियर लीग-2026 का शुभारंभ, 13 जनपदों के विद्यार्थियों ने…

16 hours ago

बड़ी खबर : अभिनेत्री उर्मिला सनावर सहारनपुर से गिरफ्तार, 5 करोड़ की रंगदारी मांगने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप

हरिद्वार पुलिस की कार्रवाई, पूर्व विधायक सुरेश राठौर की पुत्री की शिकायत पर रानीपुर कोतवाली…

17 hours ago

मुख्यमंत्री धामी ने किया पिथौरागढ़ मेडिकल कॉलेज का स्थलीय निरीक्षण

इसी शैक्षणिक सत्र से मेडिकल कॉलेज में 50 MBBS सीटों पर प्रवेश प्रक्रिया शुरू निर्माण…

17 hours ago

धामी सरकार में सचिवालय की बढ़ेंगी सुविधाएं, 59.34 करोड़ से बन रहा छह मंजिला भवन

मार्च 2027 तक निर्माण पूरा करने का लक्ष्य, बेसमेंट में 125 वाहनों की पार्किंग और…

18 hours ago