Categories: hindiUttarakhand

उत्तराखंड में लव जिहाद, रेप के बाद धर्म परिवर्तन का प्रयास; 14 साल की हिंदू लड़की से हैवानियत – myuttarakhandnews.com

नैनीताल : उत्तराखंड में लव जिहाद का सनसनीखेज मामला सामने आया है। नैनीताल जिले के रामनगर में नाबालिग छात्रा का अपहरण कर उसके साथ दुष्कर्म हुआ। किशोरी को एक घर से बरामद कर पुलिस ने परिजनों के सुपुर्द कर दिया है। मेडिकल में दुष्कर्म की पुष्टि हुई है। मामले में षड्यंत्र कर धर्म परिवर्तन के प्रयास का भी आरोप है। किशोरी को दूसरे धर्म से जुड़े कपड़े पहनाते हुए का एक वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस गंभीरता से जांच कर रही है। नाबालिग आरोपी के खिलाफ अपहरण, दुष्कर्म समेत विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया है।
कोतवाली पुलिस को एक व्यक्ति ने तहरीर दी। बताया कि उसकी 14 वर्षीय बेटी कक्षा छह में पढ़ती है। 16 सितंबर को एक सीसीटीवी फुटेज सामने आया। इसमें उनकी बेटी को एक किशोरी धर्म विशेष से संबंधित कपड़े पहनने को दे रही है। वीडियो वायरल होने के बाद उन्होंने बेटी को समझाते हुए डांटा था। पूछताछ में पता चला कि इस पूरी घटना में एक लड़के का हाथ था।
19 सितंबर को घर नहीं लौटी19 सितंबर को उनकी बेटी स्कूल गई लेकिन छुट्टी के काफी देर बाद घर नहीं लौटी। इसकी सूचना उन्होंने पुलिस को दी। पुलिस ने उनकी बेटी को शहर में ही एक घर से बरामद किया। आरोप है कि उनकी बेटी को लव जिहाद का शिकार बनाकर धर्म परिवर्तन का प्रयास किया गया।
कोतवाल अरुण कुमार सैनी ने बताया कि पुलिस किशोरी के दूसरे धर्म से जुड़े कपड़े पहनाने के वीडियो की जांच कर रही थी। इसी बीच पीड़िता के अपहरण की सूचना मिली थी। आरोपी नाबालिग है। पीड़िता को जिस घर से बरामद किया गया है, वह आरोपी की एक परिचित लड़की का घर है। आरोपी का साथ देने वाली लड़कियां पीड़िता की सहेलियां हैं और सभी नाबालिग हैं।

Nandni sharma

Share
Published by
Nandni sharma

Recent Posts

ग्राफिक एरा में ऑटो-कॉम 2026 शुरू… –

  देहरादून ,  ग्राफिक एरा में विशेषज्ञों ने कहा कि ऑटोमेशन और कंप्यूटेशन का बढ़ता तालमेल…

2 hours ago

स्टूडेंट ग्राफेस्ट-2026 का शानदार आगाज… –

  देहरादून, । ग्राफिक एरा में ‘स्टूडेंट ग्राफेस्ट-2026’ का शानदार आगाज़ होते ही पूरा कैंपस सुर-ताल…

2 hours ago

SDRF उत्तराखण्ड को ISO 9001:2015 प्रमाणपत्र, यह उपलब्धि हासिल करने वाला बना देश का पहला आपदा प्रतिवादन बल

मानक संचालन प्रक्रियाओं, पारदर्शी दस्तावेजीकरण और गुणवत्ता प्रबंधन को मिली पहचान; आपदा बचाव के साथ…

2 hours ago

रायवाला में अवैध शराब तस्करी का भंडाफोड़, स्कूटी सवार गिरफ्तार –

ऋषिकेश/देहरादून। रायवाला क्षेत्र में अवैध शराब की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए आबकारी विभाग…

3 hours ago

एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स इंडिया लिमिटेड ने लगातार तीसरे वर्ष हासिल किया ग्रेट प्लेस टू वर्क® सर्टिफिकेशन –

  देहरादून, : भारत की अग्रणी कंज्यूमर ड्यूरेबल्स कंपनियों में से एक, एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स इंडिया लिमिटेड…

3 hours ago

ISO 9001:2015 प्रमाणपत्र हासिल करने वाला देश का पहला आपदा प्रतिवादन बल बना उत्तराखंड SDRF –

 देहरादून। उत्तराखंड राज्य आपदा प्रतिवादन बल (SDRF) ने गुणवत्ता प्रबंधन के क्षेत्र में महत्वपूर्ण उपलब्धि…

3 hours ago