Categories: hindiUttarakhand

उत्तराखंड में स्कूलों की टाइमिंग में हुआ बदलाव, अब आधा घंटा ज्यादा होगी पढ़ाई – myuttarakhandnews.com

देहरादून। प्रदेश के विद्यालयों के समय में आधा घंटे की बढ़ोतरी की जा रही है, ताकि विद्यार्थियों को पठन-पाठन का अधिक समय मिल सके। अभी तक साल में 220 दिन विद्यालयों कक्षाएं संचालित की जाती थी, जिसे बढ़ाकर 240 दिन किया जा रहा है। यही नहीं, सर्दियों में विद्यालय का समय पांच घंटे बीस मिनट और गर्मियों में चार घंटे पचास मिनट निर्धारित था, जिसमें अब हर रोज तीस मिनट और जुड़ जाएंगे। इस नवीन समयसारिणी को राज्य स्तरीय टास्क फोर्स ने कक्षा तीन से लेकर 12वीं कक्षा तक के विद्यार्थियों के लिए बनाया है।
नई व्यवस्था से विद्यार्थियों को अधिक अध्ययन समय मिलेगा और शिक्षा का स्तर बेहतर होने की उम्मीद जताई गई है। परीक्षा एवं मूल्यांकन के लिए 20 दिन निर्धारित टास्क फोर्स ने जिस पाठ्यचर्या को मंजूरी दी, उसके अनुसार परीक्षा एवं मूल्यांकन के लिए 20 दिन रखे गए हैं। पहले परीक्षा और मूल्यांकन के लिए दिन निर्धारित नहीं थे। सह शैक्षणिक गतिविधियों और बस्ता रहित दिवसों के लिए भी पहली बार दस-दस दिन निर्धारित किए गए हैं ।
नई पाठ्यचर्या को पांच भागों में बांटापहले भाग में विद्यालयी शिक्षा के उद्देश्य, मूल्य, दक्षता और ज्ञान पर जोर है।दूसरे भाग में क्रास विषय, मूल्य आधारित शिक्षा, पर्यावरणीय संवेदनशीलता, समावेशन और शैक्षणिक प्रौद्योगिकी शामिल हैं।तीसरे भाग में विषयवार मानक, विषयवस्तु, शिक्षा शास्त्र और मूल्यांकन दिशा-निर्देश हैं।
चौथे भाग में विद्यालयी संस्कृति, अनुकूल वातावरण और सामाजिक मूल्यों पर ध्यान है।पांचवें भाग में शिक्षा तंत्र की क्षमताएं, सेवा शर्तें, भौतिक ढांचा और समुदाय-परिवार की भूमिका को जोड़ा गया है।राज्य में विद्यालयों की संख्याविद्यालय – संख्याप्राथमिक – 13,756उच्च प्राथमिक – 5,483माध्यमिक स्तर- 3,930

Nandni sharma

Share
Published by
Nandni sharma

Recent Posts

ग्राफिक एरा में ऑटो-कॉम 2026 शुरू… –

  देहरादून ,  ग्राफिक एरा में विशेषज्ञों ने कहा कि ऑटोमेशन और कंप्यूटेशन का बढ़ता तालमेल…

2 hours ago

स्टूडेंट ग्राफेस्ट-2026 का शानदार आगाज… –

  देहरादून, । ग्राफिक एरा में ‘स्टूडेंट ग्राफेस्ट-2026’ का शानदार आगाज़ होते ही पूरा कैंपस सुर-ताल…

3 hours ago

SDRF उत्तराखण्ड को ISO 9001:2015 प्रमाणपत्र, यह उपलब्धि हासिल करने वाला बना देश का पहला आपदा प्रतिवादन बल

मानक संचालन प्रक्रियाओं, पारदर्शी दस्तावेजीकरण और गुणवत्ता प्रबंधन को मिली पहचान; आपदा बचाव के साथ…

3 hours ago

रायवाला में अवैध शराब तस्करी का भंडाफोड़, स्कूटी सवार गिरफ्तार –

ऋषिकेश/देहरादून। रायवाला क्षेत्र में अवैध शराब की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए आबकारी विभाग…

3 hours ago

एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स इंडिया लिमिटेड ने लगातार तीसरे वर्ष हासिल किया ग्रेट प्लेस टू वर्क® सर्टिफिकेशन –

  देहरादून, : भारत की अग्रणी कंज्यूमर ड्यूरेबल्स कंपनियों में से एक, एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स इंडिया लिमिटेड…

3 hours ago

ISO 9001:2015 प्रमाणपत्र हासिल करने वाला देश का पहला आपदा प्रतिवादन बल बना उत्तराखंड SDRF –

 देहरादून। उत्तराखंड राज्य आपदा प्रतिवादन बल (SDRF) ने गुणवत्ता प्रबंधन के क्षेत्र में महत्वपूर्ण उपलब्धि…

4 hours ago