जनपद टिहरी: यहाँ एक पीड़िता ने शिकायत दर्ज करते हुए बताया कि आरोपी सुभाष पंवार 6 मार्च को शाम चार बजे उसके घर आया ,जहाँ वह दरवाजे की कुंडी तोड़कर पहले उसके घर में घुसा और फिर उसके साथ रेप का प्रयास किया। पीड़ित के विरोध पर उसने पीड़िता के साथ मारपीट भी की।महिला अनुसार उसके सिर पर धारदार हथियार से वार किये गये,जिससे सर में पर 12 टांके आए है।
फिलहाल डॉक्टरों ने पीड़िता की गंभीर हालत को देखते हुए उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया, पीड़िता के अनुसार आरोपी सुभाष पंवार को बचाने के लिए परमबीर पंवार और बुद्धि सिंह पंवार ने सबूत मिटाने और उल्टा पीड़िता का फंसाने का प्रयास किया है ।
आरोपी सुभाष पंवार ने नौकरी का झांसा देकर उसके ज्वेरात और दस्तावेज भी अपने पास रखे हुए है, पीड़िता के बयान अनुसार उसने सुभाष पंवार से अपने ज्वेरात और दस्तावेज मांगे तो उसने उसे ब्लैकमेल भी किया ।
पुलिस ने तीनों आरोपी सुभाष पंवार, बुद्धि सिंह पंवार और परमवीर पंवार के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) 2023 की धारा 109, 333, 64, 22, 118 और 238 (a) के तहत मामला दर्ज किया है।
मुख्य आरोपी को घनसाली थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर , कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया ।दो आरोपी अभी फरार है ।
Post Views: 5
Post navigation
देहरादून। प्रदेश के पर्यटन, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज के अनुरोध पर मुख्यमंत्री पुष्कर…
The Adi Kailash Parikrama Run is set to emerge as a major attraction for adventure…
मुख्यमंत्री ने यूपीईएस के 24वें दीक्षांत समारोह में किया प्रतिभाग जीवन में व्यवहार, विनम्रता और…
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि युवाओं की प्रतिभा, मेहनत और लगन से…
आरोप लगाने का शौक है तो प्रमाण लेकर आइये, राजनीतिक नौटंकी बंद कीजिए : हेमंत…
मुख्यमंत्री की कुमाऊँनी वॉइस क्लिप से हुई अभियान की शुरुआत लोकभाषाओं के संरक्षण एवं संवर्धन…