गैरसैंण के रामलीला मैदान में पूर्व सैनिक भुवन कठैत बैठे भूख हड़ताल पर ! केबिनेट मंत्री प्रेम चन्द् अग्रवाल को बर्खास्त करने की कर रहे मांग – myuttarakhandnews.com

गैरसैंण : 11मार्च 2025 दे गैरसैंण के रामलीला मैदान में पूर्व सैनिक भुवन कठैत भूख हड़ताल पर बैठे है, उनकी मांग केबिनेट मंत्री प्रेम चन्द्र अग्रवाल को बर्खास्त करने की है ।
बताते चले कि विधानसभा बजट सत्र (देहरादून ) के दौरान केबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल द्वारा पहाड़ी समाज के अभद्र भाषा बोली गयी थी,जिसने बड़ा राजनीति रूप के लिया ।
इसके चलते ही कुछ दिन पूर्व गैरसैंण में हजारों की संख्या में जुटकर प्रदर्शनकारियों ने पहाड़ी स्वाभिमान रैली निकालकर अपना विरोध भी जताया था।
वहीं अब प्रेम चंद्र अग्रवाल की कैबिनेट से बर्खास्तगी की मांग को लेकर अल्मोड़ा जिले, चौखुटिया निवासी पूर्व सैनिक व मूल निवास भू कानून संघर्ष समिति के चौखुटिया ब्लॉक अध्यक्ष भुवन कठैत ने भूख हड़ताल शुरू की है ।
इस दौरान भुवन कठैत ने गैरसैंण पहुंचकर सबसे पहले रामलीला मैदान में वीर चन्द्र सिंह गढ़वाली की मूर्ति पर माल्यार्पण किया व भूख हड़ताल की शुरुआत की।
उनका समर्थन करने पहुंचे स्थानीय लोगों ने प्रेम चंद्र अग्रवाल के खिलाफ जमकर नारेबाजी की,व एसडीएम गैरसैंण के माध्यम से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को प्रेम चंद्र अग्रवाल को कैबिनेट मंत्री के पद से बर्खास्त करने की मांग को लेकर ज्ञापन प्रेषित किया।भूख हड़ताल पर बैठे भुवन कठैत ने कहा कि ” कैबिनेट मंत्री प्रेम चंद्र अग्रवाल ने पहाड़ी समुदाय को गाली देकर उन शहीदों का अपमान किया है जिन्होंने इस राज्य को बनाने के लिए अपने प्राणों का सर्वोच्च बलिदान दिया है। ”
साथ ही भुवन ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष द्वारा गैरसैंण में 06 मार्च को हुई पहाड़ी स्वाभिमान रैली को सड़क छाप लोगों का आंदोलन कहने पर उन्हें भी आड़े हाथों लेते हुए उनके इस बयान को निंदनीय व शर्मनाक बताया।
इस अवसर पर राजधानी संघर्ष समिति के अध्यक्ष नारायण सिंह बिष्ट,भागवत मेहरा, गीता कठैत, राधा रावत, चंद्र सिंह कठैत, खुशाल सिंह,खीम सिंह मेहरा, प्रकाश उपाध्याय, खीम सिंह पटवाल, पूरण सिंह बिष्ट, हर्ष नेगी, आनंद सिंह, खीम सिंह बिष्ट, गोपाल सिंह, गिरीश पाठक, वीरेंद्र आर्य,सुरेन्दर सिंह रावत,जगदीश सिंह, कार्तिक उपाध्याय आदि मौजूद रहे।

Post Views: 2

Post navigation

pooja Singh

Share
Published by
pooja Singh

Recent Posts

मुख्यमंत्री ने गढ़वाली, कुमाऊँनी और जौनसारी लोकभाषाओं के वॉइस कलेक्शन पोर्टल का किया शुभारंभ

मुख्यमंत्री की कुमाऊँनी वॉइस क्लिप से हुई अभियान की शुरुआत लोकभाषाओं के संरक्षण एवं संवर्धन…

42 minutes ago

मुख्य सचिव की अध्यक्षता में हुई व्यय वित्त समिति की बैठक आयोजित

पुरानी एवं बार बार खराब हो रही 108 एम्बुलेंस वाहनों को तत्काल बदला जाए: मुख्य…

2 hours ago

त्योहारों से पहले FDA की बड़ी कार्रवाई, एडीज बेकरी से केक-क्रीम के सैंपल लिए; तमटारा कैफे पर मुकदमे की तैयारी

देहरादून। दीपावली और त्योहारी सीजन के मद्देनजर खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और स्वच्छता सुनिश्चित करने…

2 hours ago

ग्रीन इण्डिया मिशन के तहत आजीविका संवर्धन एवं रोजगार सृजन पर विशेष जोर: प्रमुख सचिव

वर्ष 2031 तक की कार्ययोजना में स्थानीय समुदायों की आजीविका से जुड़ी गतिविधियों को प्राथमिकता…

4 hours ago

एमडीडीए का बड़ा एक्शन- पांच जगह सीलिंग, आवासीय कॉलोनियों में अवैध कारोबार पर चला डंडा

सुप्रीम कोर्ट के आदेशों के अनुपालन में प्राधिकरण की सख्ती, बिना नक्शे दुकानें बनाने और…

4 hours ago