Categories: hindiUttarakhand

चारधाम यात्रा पर जल्द बनेगा प्राधिकरण! CM धामी ने क्या दिए संकेत? – myuttarakhandnews.com

Latest posts by Sapna Rani (see all)देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को नई दिल्ली से वर्चुअल माध्यम से चारधाम यात्रा व्यवस्थाओं की समीक्षा करते हुए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन को और प्रभावी बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आने वाले सालों में यात्रा और अधिक बढ़ने वाली है लिहाजा सरकार बेहतर प्रबंधन के लिए यात्रा प्राधिकरण पर भी विचार करेगी।उन्होंने मुख्य सचिव को इस बाबत सभी पहलुओं का ध्यान रखने को कहा। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड आने वाले प्रत्येक श्रद्धालु को चारधाम के दर्शन करवाना हम सभी की जिम्मेदारी है। सभी को श्रद्धालुओं का सहभागी बनकर यात्रा संपन्न करवानी है।उन्होंने यात्रा को लेकर अफसरों को अलर्ट मोड में रहने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जितने भी पड़ाव स्थल हैं, वहां पर मूलभूत सुविधाओं के साथ ही शौचालयों की संख्या भी बढ़ाई जाए। धामी ने कहा कि आगामी छुट्टियों एवं वीकेंड के मद्देनजर भी सभी तैयारियां पूरी करें।उन्होंने हरिद्वार, देहरादून, पौड़ी, टिहरी, रुद्रप्रयाग, चमोली एवं उत्तरकाशी के जिलाधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ काम करने के निर्देश दिए। कहा सभी अफसर ग्राउंड पर जाकर श्रद्धालुओं से फीडबैक भी लें, ताकि समय रहते छोटी कमियों को भी दूर किया जा सके।चमोली और उत्तरकाशी के जिलाधिकारियों ने बताया कि यात्रा सुचारु है। गंगोत्री और यमुनोत्री में गेट सिस्टम से ही यात्री भेजे जा रहे हैं। बैठक में मुख्य सचिव राधा रतूड़ी, प्रमुख सचिव आरके सुधांशु, सचिव अरविन्द सिंह ह्यांकी, कमिश्नर विनय शंकर पाण्डेय और दून, हरिद्वार, टिहरी और रुद्रप्रयाग के जिलाधिकारी आदि मौजूद रहे।चारधाम यात्रा पूरी तरह से सामान्य हो गई है। मैं प्रत्येक दिन इसकी समीक्षा कर रहा हूं। सभी श्रद्धालुओं को ठीक प्रकार से दर्शन हो रहे हैं। धीरे-धीरे ये यात्रा पूरी तरह से व्यवस्थित हो गई, जो अन्य व्यवस्थाएं हैं, उन्हें भी सुनिश्चित करने के लिए कहा गया है।पुष्कर सिंह धामी, मुख्यमंत्री

Nandni sharma

Share
Published by
Nandni sharma

Recent Posts

पौड़ी में विकसित किया जा रहा इको एडवेंचर पार्क, साहसिक पर्यटन और रोमांच का बनेगा नया केंद्र

नवाचारी पहल के रूप में विकसित होगा प्रकृति और रोमांच का संगम, जिलाधिकारी ने निरीक्षण…

42 minutes ago

देहरादून के नकरौंदा स्थित होटल/होमस्टे में आबकारी विभाग की छापेमारी, शराब की बड़ी खेप बरामद

देहरादून। अवैध शराब की बिक्री और भंडारण पर रोक लगाने के लिए आबकारी विभाग ने…

1 hour ago

हिंदुस्तान जिंक द्वारा स्वास्थ्य शिविरों से राजस्थान और उत्तराखंड के 1200 से अधिक ग्रामीण लाभान्वित –

  पंतनगर -हिंदुस्तान जिंक लिमिटेड की स्वास्थ्य सेवा परियोजना एवं सामुदायिक विकास कार्यक्रम के तहत ममता…

1 hour ago

राजपुर क्षेत्र में अरबों रुपये की जमीन के सौदों में कथित धोखाधड़ी, तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज –

  , देहरादून:  राजपुर थाना क्षेत्र स्थित डोम गांव में करोड़ों-अरबों रुपये मूल्य की जमीनों की…

1 hour ago