Latest posts by Sapna Rani (see all)भगवानपुर: पुलिस ने शनिवार को बुग्गावाला थाना क्षेत्र के जंगल में हुई लड़की की हत्या के मामले का खुलासा करते हुए आरोपी को कोर्ट में पेश कर दिया है। लड़क का मर्डर उसके ही मंगेतर ने किया था। पुलिस ने हत्यारोपी मंगेतर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।भगवानपुर थाना प्रभारी निरीक्षक सूर्यभूषण नेगी ने शनिवार को युवती की हत्या का खुलासा करते हुए बताया कि 13 अप्रैल को मोहर्रम अली ने पुलिस को तहरीर देकर बताया था कि उनकी पुत्री अपनी सहेली के यहां जाने की बात कहकर घर से निकली थीं, लेकिन वापस नहीं लौटी। इस पर पुलिस ने युवती की गुमशुदगी दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी। बताया कि बीती 15 मई को बुग्गावाला थाना क्षेत्र के जंगल में एक युवती का शव मिला। जिसकी पहचान खेलड़ी गांव निवासी युवती शोकिना के रूप में हुई थी।पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमे में हत्या की धराओं में बढ़ोतरी कर मामले की जांच शुरू कर दी थी। इसके बाद पुलिस ने मोबाइल नंबरों के आधार पर युवती के होने वाले मंगेतर शहराज निवासी खेलड़ी को हिरासत में लेकर पूछताछ की। जिसमें उसने बताया कि सगाई के बाद युवती के किसी और से अवैध संबंधों की जानकारी मिलने पर उसने 13 अप्रैल को युवती को जंगल में ले जाकर चुन्नी से गला दबाकर उसकी हत्या कर दी और शव को मिट्टी में दबा दिया था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश कर दिया है। पुलिस टीम में वरिष्ठ उप निरीक्षक प्रमोद कुमार, उप निरीक्षक प्रदीप चौहान, कांस्टेबल उबैदुल्लाह, दीपक ममगाईं, राहुल कुमार आदि मौजूद रहे।हत्या के बाद इंस्टाग्राम आईडी से परिजनों को भेजे मैसेजयुवती की हत्या करने के कई दिन बाद तक भी आरोपी युवती की इंस्टाग्राम आईडी का प्रयोग कर मैसेजों का आदान-प्रदान करता रहा। अपने फोन में युवती की हत्या के बाद के मैसेज दिखाकर आरोपी काफी समय तक परिजनों को इधर-उधर भटकाता रहा। युवक ने 13 अप्रैल को युवती को बुलाया और जंगल में ले जाकर उसकी हत्या कर दी। आरोपी ने अपने फोन में युवती की इंस्टाग्राम आईडी खोलकर उसके फोन को नाले में फेंक दिया था। परिजनों को युवती की मौत का कोई संदेह न हो इसके लिए आरोपी बीच-बीच में युवती की आईडी से खुद को मैसेज कर यह जाहिर कराने में लगा हुआ था की युवती अभी जिंदा है। आरोपी ने बताया कि युवती ने 20 तारीख को मैसेज किया था।
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पुलिस लाइन देहरादून में आयोजित पुलिस स्मृति दिवस कार्यक्रम…
देहरादून। उत्तराखंड में ग्रीन इंडिया मिशन के तहत रोजगार सृजन और स्थानीय समुदायों की आजीविका…
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि शिक्षा का उद्देश्य केवल शैक्षणिक और व्यावसायिक…
राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों का होगा संपूर्ण कायाकल्प,उत्कृष्टता केंद्र के रूप में किए जाएँगे विकसित…
PIONEER EDGE NEWS SERVICE /Dehradun Chief minister Pushkar Singh Dhami on Wednesday announced recruitment in…
नवाचारी पहल के रूप में विकसित होगा प्रकृति और रोमांच का संगम, जिलाधिकारी ने निरीक्षण…