अवंतिका रावत के सिर सजा मिस टीन उत्तराखंड-2025 का खिताब – my uttarakhand news

उत्तराखंडमनोरंजन

Share0

तेजस्विनी शाही फर्स्ट और आर्चीशा सक्सेना रही सेकंड रनरअप
आहना को थर्ड और हंसिका को मिला फोर्थ रनअप का खिताब
देहरादून। एम्बेलिश टैलेंट मैनेजमेंट की ओर से रविववार को ‘मिस टीन उत्तराखंड-2025’ का आयोजन किया गया। इस दौरान आयोजित अलग-अलग राउंड्स में प्रतिभागियों ने अपना हुनर दिखाया। जिसमें अवंतिका रावत के सिर मिस टीन उत्तराखंड- 2025 का खिताब सजा। वहींतेजस्विनी शाही फर्स्ट रनरअप, रनरअप, आर्चीशा सक्सेना सेकंड रनरअप, आहना बिष्ट थर्ड रनरअप और हंसिका संजीव श्रीवास्तव फोर्थ रनरअप चुनी गई।
एंबेलिश टैलेंट मैनेजमेंट की ओर से रविववार को रिस्पना पुल के समीप स्थित संस्कृति विभाग के ऑडिटोरियम में ‘मिस टीन उत्तराखंड 2025’ का आयोजन हुआ। कई सप्ताह की ग्रूमिंग, ट्रेनिंग और प्रतियोगिता के बाद, उत्तराखंड के विभिन्न क्षेत्रों से चयनित 20 सुंदर और प्रतिभाशाली प्रतिभागियों ने स्टेज पर अपनी चमक बिखेरी। इससे पहले इन प्रतिभागियों ने मिस टैलेंटेड, मिस फोटोजेनिक, मिस एक्टिव, मिस कंजेनियलिटी, मिस कैटवॉक, मिस फ्रेश फेस और पर्सनल इंट्रोडक्शन राउंड जैसे सब इवेंट्स में प्रतिभाग किया।इस दौरान प्रतिभागियों ने अपना टैलेंट दिखाया। किसी की कैटवाक ने तो किसी के आत्मविश्वास ने जजेज का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया। इस मौके पर एंबेलिश टैलेंट मैनेजमेंट की डायरेक्टर ख्याति शर्मा ने बताया कि मिस टीन उत्तराखंड-2025 की विजेता को राष्ट्रीय स्तर पर मिस इंडिया टीन एशिया पैसिफिक में उत्तराखंड का प्रतिनिधित्व करने का गौरव प्राप्त होगा। उन्होंने बताया कि इस आयोजन के माध्यम से युवाओं को नशे से दूर रखने का भी संकल्प दिलाया गया। इस मौके पर जजेज की भूमिका में श्रेया अग्रवाल, डॉ तरुणा मित्तल, इंद्राणी पांधी, एनी सिंह, डॉ ममता कुमार, निहारिका सिंह, प्रमिला तोमर, प्रसन्ना चंद्रा, आलोक गोस्वामी आदि उपस्थित थे।इस आयोजन में द मिरर बाय एंबेलिश, दून ज्वेलर्स, शिवालिक कॉलेजवीएलसीसी, ऐस वुमेन्स क्लब, नेटुरोविला आदि ने सहयोग किया। इस मौके पर मंच संचालन मनु आहूजा ने किया।

Share0

pooja Singh

Share
Published by
pooja Singh

Recent Posts

आदि कैलाश अल्ट्रा मैराथन 2.0 की तैयारियों का डीएम ने लिया जायजा, धावकों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता

24 से 26 अक्टूबर तक होगा आयोजन, गूंजी पहुंचकर जिलाधिकारी आशीष भटगांई ने अधिकारियों को…

40 minutes ago

ड्यूटी पर जाते समय सड़क हादसे में पुलिसकर्मी प्रमोद कुमार का निधन, तीन बेटियों के सिर से उठा पिता का साया

एसएसपी हरिद्वार समेत पुलिस अधिकारियों ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि, पुलिस परिवार में शोक की लहर…

1 hour ago

उत्तराखंड की बेटी IPS तृप्ति भट्ट को CBI में SP की जिम्मेदारी, देवभूमि का बढ़ाया मान

सादगी, स्पष्टवादिता और कर्तव्यनिष्ठा से बनाई अलग पहचान, बेटियों के लिए बनीं प्रेरणा देहरादून। उत्तराखंड…

2 hours ago

चारधाम यात्रा में टूटा रिकॉर्ड, 60 लाख के पार पहुंची श्रद्धालुओं की संख्या

देहरादून। उत्तराखंड में चारधाम यात्रा अपने अंतिम पड़ाव की ओर बढ़ रही है, लेकिन श्रद्धालुओं…

3 hours ago

भव्य दशहरा: LED-लेज़र से जगमगाए रावण, कुंभकर्ण और मेघनाद के विशालकाय पुतले –

देहरादून। श्री रामकृष्ण लीला समिति टिहरी 1952, देहरादून (पंजीकृत) की ओर से रेसकोर्स स्थित श्री…

3 hours ago